ऑस्कर 2025 होगा कैंसिल? 96 साल में पहली बार रद्द होगी अवॉर्ड सेरेमनी! लॉस एंजिल्स की धधकती आग बनी वजह: रिपोर्ट
Updated on
15-01-2025 05:28 PM
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक ऑस्कर अवॉर्ड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ऑस्कर 2025 कैंसिल हो सकता है। 96 साल में ऐसा पहली बार होगा, जब एकेडमी अवॉर्ड को रद्द किया जाएगा। इसकी वजह लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग है, जिसने तबाही मचाई हुई है और अब ऑस्कर के लिए भी खतरा बन गई है।
ऑस्कर आयोजित हुआ तो होगा ये बदलाव
रिपोर्ट के अनुसार, भले ही ऑस्कर पुरस्कार समारोह आयोजित हो जाए, लेकिन £140,000 ($171,000) कीमत (1,47,86,327.25 भारतीय रुपये) के गुडी बैग को खत्म कर दिया जाएगा। पहले, गुडी बैग में स्विस आल्प्स में तीन रात का रुकना, ब्यूटी ट्रीटमेंट्स, जूलरी और £1,000 ($1,220) की (1,05,492.91 भारतीय रुपये) बारबेक्यू ग्रिल शामिल थी। हालांकि, अब उन्हें बोर्ड के सदस्यों द्वारा 'बुरा स्वाद' माना गया है।
नॉमिनेशन के ऐलान को किया गया था पोस्टपोन
अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण 97वें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया था। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने सोमवार को बताया कि अब नामांकन की घोषणा 23 जनवरी को की जाएगी। एकेडमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बिल क्रेमर और एकेडमी के अध्यक्ष जेनेट यांग ने एक संयुक्त बयान में कहा, 'हम सभी आग के प्रभाव और हमारे समुदाय में इतने सारे लोगों को हुए भारी नुकसान से स्तब्ध हैं। अकादमी हमेशा से फिल्म उद्योग को एकजुट करने वाली शक्ति रही है और हम कठिनाइयों का सामना करते हुए एक साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
2 मार्च को डॉल्बी थिएटर में होना है ऑस्कर
लॉस एंजिल्स क्षेत्र में आग अभी भी सक्रिय है, इसलिए फिल्म अकादमी ने अपने सदस्यों के लिए नामांकन मतदान की अवधि भी शुक्रवार तक बढ़ा दी है। नामांकन की घोषणा उसी सुबह की जानी थी। 97वां ऑस्कर पुरस्कार समारोह 2 मार्च को डॉल्बी थिएटर में आयोजित होना है।
लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग ने शहर में तबाही मचा दी है, जिसके कारण लोगों को निकाला गया और कई लोगों की जान चली गई। अब, द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार , जंगल की लगी घातक आग के कारण Oscar अवॉर्ड सेरेमनी को अपने 96 साल के इतिहास में पहली बार रद्द होने की कगार पर है।
ऑस्कर 2025 कैंसिल हो जाएगा?
एक अंदरूनी सूत्र ने न्यूज पोर्टल को बताया, 'इस समय बोर्ड की मुख्य चिंता यह नहीं है कि ऐसा लगे कि वे जश्न मना रहे हैं, जबकि लॉस एंजिल्स के कई लोग अकल्पनीय नुकसान से जूझ रहे हैं। भले ही आग अगले हफ्ते में कम हो जाए, लेकिन वास्तविकता यह है कि शहर अभी भी दर्द में है और महीनों तक उस दर्द से जूझता रहेगा। इसलिए, फैसला किया गया है कि जब सही अवसर सामने आएंगो तो फोकस सपोर्ट करने और फंड रेज करने में होगा।'
कोरोना काल में दो महीने हुआ था पोस्टपोन
यहां तक कि जब साल 2021 में पूरी दुनिया लॉकडाउन में थी, तब भी अवॉर्ड सेरेमनी को रद्द करने के बजाय दो महीने के लिए टाल दिया गया था। हालांकि, टॉम हैंक्स, एम्मा स्टोन, मेरिल स्ट्रीप और स्टीवन स्पीलबर्ग जैसे सितारों की अगुआई में ऑफिशियल एकेडमी अवॉर्ड अब LA में हालातों की निगरानी कर रहा है, ताकि तय किया जा सके कि शहर में तबाही के कारण सेरेमनी को रद्द
करने की जरूरत है या नहीं। इस आग की वजह से इस सेरेमनी को संभावित रूप से रद्द करने के लिए एक सीक्रेट 'आकस्मिक रणनीति' को प्रेरित किया है। पिछली बार ऐसी रणनीति 9/11 के बाद लागू की गई थी।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…