पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर की आईपीएल में होगी की एंट्री? 'विदेशी वाइफ' के दम पर हासिल की इस देश की नागरिकता

Updated on 21-05-2026 12:35 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अब आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद आमिर के लिए दुनिया की इस सबसे बड़ी टी20 लीग के दरवाजे खुल गए हैं। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह चुके इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह अपनी पत्नी नर्जिस खान के जरिए ब्रिटिश पासपोर्ट हासिल करने की प्रक्रिया में हैं। अब यह प्रोसेस पूरा हो चुका है, जिसके बाद वह किसी भी विदेशी लीग में एक ब्रिटिश खिलाड़ी के तौर पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट

हाल ही में आमिर ने सोशल मीडिया पर इस खबर से जुड़ी एक पोस्ट शेयर कर खुद इस बात पर मुहर लगाई है। मोहम्मद आमिर ने कुछ समय पहले पाकिस्तान के एक चैट शो में इस बात का इशारा दिया था कि ब्रिटिश पासपोर्ट मिलते ही वह आईपीएल के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे। आईपीएल में खेलने की अपनी इच्छा को जाहिर करते हुए आमिर ने कहा था, 'अगले साल तक मेरे पास आईपीएल में खेलने का मौका होगा और अगर मुझे मौका मिला तो क्यों नहीं? मैं आईपीएल में जरूर खेलूंगा।'

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की आईपीएल में एंट्री नहीं

साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आईपीएल खेलने पर पूरी तरह से बैन लगा हुआ है। हालांकि, साल 2008 के पहले सीजन में शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर, शोएब मलिक और सोहेल तनवीर जैसे कई पाकिस्तानी सितारे इस लीग का हिस्सा थे लेकिन उसके बाद से किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को इसमें शामिल नहीं किया गया।

ये पाकिस्तानी खेल चुका है आईपीएल

इस कड़े नियम के बीच पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे जो बाद में आईपीएल खेल सके। अजहर महमूद ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद साल 2012 और 2013 में पंजाब किंग्स और फिर 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया था। उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट होने के कारण उन्हें पाकिस्तानी नहीं बल्कि एक इंग्लिश खिलाड़ी के रूप में रजिस्टर किया गया था जिससे उनका रास्ता साफ हो गया। अब मोहम्मद आमिर भी इसी फॉर्मूले के तहत आईपीएल का हिस्सा बन सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.