PFC बॉण्ड में मिलेगा FD से बेहतर रिटर्न? बीच में बेचकर भी निकाल सकते हैं पैसा, जानिए पूरी बात

Updated on 23-01-2026 12:38 PM
नई दिल्ली: जो निवेशक सोने और शेयर बाजार से हटकर सुरक्षित और फायदेमंद निवेश की तलाश में हैं, वे पब्लिक सेक्टर कंपनी पावर फाइनैंस कॉर्पोरेशन (PFC) के जीरो कूपन बॉण्ड (ZCB) की ओर रुख कर सकते हैं। ET के मुताबिक, ये बॉण्ड 10 साल और 1 महीने की अवधि के लिए हैं। PFC के इस पब्लिक इश्यू में निवेश करने की आखिरी तारीख 30 जनवरी है।

ET के मुताबिक, ये बॉन्ड शेयर बाजार (स्टॉक एक्सचेंज) पर लिस्ट होंगे। इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर निवेशक इन्हें बीच में भी बेचकर पैसा निकाल सकेंगे। आम निवेशक इन बॉण्ड को 50,780 रुपये में खरीद सकते हैं। 10 साल और 1 महीने बाद उन्हें 1 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें सालाना 6.95% का मुनाफा मिलता है। यह टैक्स कटने के बाद करीब 6.04% बैठता है। वहीं, जो लोग 10 लाख रुपये से ज्यादा का निवेश करेंगे, उनके लिए एक बॉण्ड की कीमत 51,263 रुपये होगी, जिस पर टैक्स काटकर करीब 5.96% का रिटर्न मिलेगा।

एफडी से बेहतर रिटर्न

जानकारों का कहना है कि ये बॉण्ड बैंक एफडी के मुकाबले कहीं बेहतर रिटर्न दे रहे हैं। उदाहरण के लिए, एसबीआई (SBI) की 10 साल की एफडी पर 6.05% ब्याज मिलता है। लेकिन ऊंचे टैक्स स्लैब वालों के लिए टैक्स कटने के बाद यह सिर्फ 4.24% ही रह जाता है। इसी तरह टैक्स-फ्री बॉण्ड पर भी मुनाफा 5.1% से 5.15% के बीच ही है। सिनर्जी कैपिटल के एमडी विक्रम दलाल का मानना है कि अगले 12 से 18 महीनों में अगर ब्याज दरें 0.25% से 0.50% तक गिरती हैं, तो इन बॉण्ड की वैल्यू बढ़ सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार में बड़ा उछाल आया है। वहीं बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी भी तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार 2 बजे तक ग्लोबल मार्केट कैप पिछले…
 16 March 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के विमानों में सुरक्षा संबंधी कई खामियां सामने आई हैं। यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने यूरोपियन एयरपोर्ट्स पर एयर इंडिया के…
 16 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में फिर से टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी आलोचना की। पिछले महीने अमेरिकी…
 16 March 2026
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक तेजी आई। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर की कंपनी एसटी टेलीमीडिया और जेएसडब्ल्यू ग्रुप समेत…
 16 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध का असर फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) के आईपीओ पर भी दिखाई दिया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने पब्लिक मार्केट में लिस्टिंग प्रक्रिया यानी आईपीओ…
 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
Advt.