बारिश डालेगी खलल या होगा पूरा मैच, भारत और बांग्लादेश के मुकाबले में कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम

Updated on 15-09-2023 01:31 PM
कोलंबो: भारतीय टीम एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के फाइनल में पहुंच चुकी है। श्रीलंका फाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी है। 17 सितंबर को एशिया कप का फाइनल होगा। उससे पहले सुपर 4 के आखिरी मुकाबलें में टीम इंडिया की टक्कर बांग्लादेश (IND vs BAN) से होगी। बांग्लादेश को अभी तक दोनों मैचों में हार और भारत को जीत मिली है। भारतीय टीम जहां इस मैच में एक्सपेरिमेंट करने उतरेगी तो बांग्लादेश जीत के साथ टूर्नामेंट के अंत करना चाहेगी। यह मुकाबला भी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जाएगा।


कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम?

कोलंबो में एशिया कप 2023 के हर मुकाबले के दौरान बारिश ने खलल डाला है। अब भारत और बांग्लादेश के मैच में कैसा मौसम रहने वाला है? कोलंबो में जैसा मौसम है, भारत और बांग्लादेश के मुकाबले में भी बारिश की संभावना पूरी है। लेकिन अन्य दिनों की मुकाबले आज यानी शुक्रवार को कोलंबो का मौसम साफ रहने वाला है।

एक्यूवेदर के अनुसार शुक्रवार के लिए कोलंबो में दोपहर 2 बजे बारिश की 34% संभावना है। मैच 3 बजे शुरू होगा और उस समय बारिश की संभावना करीब 40 प्रतिशत है। शाम 4 बजे तक 49% तक बढ़ जाएगा। शाम 5 और 6 बजे के आसपास बारिश की संभावना करीब 60 प्रतिशत है। हालांकि मैच के दूसरे हाफ में यह घटकर 40 प्रतिशत के आसपास बताया जा रहा है।

लगातार नहीं होगी बारिश

श्रीलंका के मौसम विभाग के अनुसार कोलंबो में आज लगातार बारिश नहीं होगी। यानी बारिश आती जाती रहेगी और इससे मैच को बीच-बीच में रोकना पड़ सकता है। हालांकि इस मैच का टूर्नामेंट पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। यही वजह है कि भारत के साथ ही बांग्लादेश की टीम निश्चिंत रहेगी। मैच बेनतीजा भी रहता है तो भारतीय टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर रहेगी। टीम को अभी तक टूर्नामेंट में एक भी हार नहीं मिली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.