क्या रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी और वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा? जानिए सच्चाई

Updated on 14-11-2025 12:48 PM
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके बाद एक मैसेज वॉट्सऐप समेत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने फाइनेंस एक्ट 2025 के तहत रिटायर सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी और सेंट्रल पे कमीशन (CPC) जैसे फायदों को बंद कर दिया है। लेकिन, यह खबर बिल्कुल सच नहीं है। सरकार ने फाइनेंस एक्ट 2025 के तहत ऐसा कोई भी प्रावधान नहीं जोड़ा है।

मैसेज में लिखा है, 'नए नियमों के अनुसार पेंशनर्स अब महंगाई भत्ता यानी डियरनेस अलाउंस (DA) हाइक या भविष्य के पे कमीशन के फायदों के लिए पात्र नहीं होंगे, जिसमें आने वाला 8वां वेतन आयोग भी शामिल है। फाइनेंस एक्ट 2025 कहता है कि सरकार रिटायर कर्मचारियों के वित्तीय फायदों को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार नहीं होगी। इसका मतलब है कि जो लोग पहले ही रिटायर हो चुके हैं, उन पर वेतन आयोग के फायदे और डीए में बढ़ोतरी लागू नहीं होगी।' यह मैसेज सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच चिंता पैदा कर रहा है।
पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा, 'क्या रिटायर सरकारी कर्मचारी फाइनेंस एक्ट 2025 के तहत DA Hike और पे कमीशन के फायदे मिलना बंद कर देंगे? वॉट्सऐप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार ने फाइनेंस एक्ट 2025 के तहत रिटायर कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ोतरी और पे कमीशन रिवीजन जैसे रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले फायदों को बंद कर दिया है। यह दावा #FAKE है!'

यह हुआ है संशोधन

PIB Factcheck ने बताया कि CCS (पेंशन) नियम 2021 के नियम 37 में संशोधन किया गया है। इस संशोधन के अनुसार अगर किसी सरकारी कर्मचारी को गलत काम के कारण बर्खास्त किया जाता है तो उसके रिटायरमेंट के लाभों को जब्त कर लिया जाएगा। इससे पहले इसी साल मई में पीआईबी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कर्मचारियों को CCS (पेंशन) नियम 2025 के नियम 37 में किए गए संशोधन के बारे में सूचित किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.