क्या केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत करेंगे साउथ अफ्रीका के खिलाफ ओपनिंग

Updated on 29-10-2022 07:23 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में लगातार दो मैच जीतने वाली एकमात्र टीम भारत के सामने अगली चुनौती साउथ अफ्रीका रविवार 30 अक्टूबर को पेश करेगी। अगर टीम इंडिया यह मैच जीतती है तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बेहद नजदीक पहुंच जाएगी। पहले दो मुकाबलों में विराट कोहली गजब की फॉर्म में दिखे, वहीं नीदरलैंड्स के खिलाफ रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतक जड़े। बैटिंग ऑर्डर में टीम इंडिया के लिए अभी तक सिर्फ उप-कप्तान केएल राहुल ने ही रन नहीं बनाए हैं। राहुल पाकिस्तान के बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ भी प्लॉप साबित हुए थे। 

उनके इस खराब प्रदर्शन के बाद क्रिकेट के गलियारों में चर्चा होने लगी कि क्या टीम मैनेजमेंट राहुल की जगह ऋषभ पंत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है? ऋषभ पंत टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं, मगर अभी तक उनके प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। जब यह सवाल भारतीय बैटिंग कोच विक्रम राठौर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा तो उन्होंने कहा कि टीम ऐसा कुछ नहीं सोच रही है।

भारतीय बैटिंग कोच ने कहा 'नहीं, नहीं हम ऐसा नहीं सोच रहे हैं। अभी दो ही गेम हुए हैं। राहुल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने प्रैक्टिस मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। तो हम अभी ऐसी किसी चीज के बारे में नहीं सोच रहे हैं।'

6 अक्टूबर को टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई थी। यहां आकर भारत ने पहले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेले। यह दोनों मैच पर्थ में खेले गए थे ऐसे में भारत इस जगह की परिस्थितियों से वाकिफ है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। विक्रम राठोर ने इस बारे में कहा कि टीम जानती थी कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच अहम होगा जिस वजह से टीम ने पर्थ आकर प्रैक्टिस करने का फैसला लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.