क्या रोहित शर्मा पहला टेस्ट खेलेंगे, शुभमन गिल हो जाएंगे बाहर, केएल राहुल की चोट कैसी, पर्थ टेस्ट से पहले उठे कई सवाल ?

Updated on 17-11-2024 01:32 PM

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत से पहले कई सवाल सामने खड़े हो गए हैं. टीम इंडिया के कप्तान के पहले टेस्ट मैच में खेलने ना खेलने को लेकर इतनी खबरे सामने आ चुकी है. अब तक यह साफ नहीं है कि वो पर्थ टेस्ट का हिस्सा होंगे या नहीं वहीं मैच शुरू होने से पहले शुभमन गिल के चोटिल होने की खबर ने फैंस की चिंता और बढ़ा दी है. रोहित शर्मा के ना खेलने पर उनके ओपनिंग विकल्प केएल राहुल को भी प्रैक्टिस के दौरान चोट लगने की खबर सामने आ चुकी है.


बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होने जा रही है. अब भारतीय टीम के पहले मैच में प्लेइंग इलेवन को लेकर कुछ पक्का नहीं हो पा रहा है. कप्तान रोहित शर्मा को लेकर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले कोच गौतम गंभीर ने कुछ साफ नहीं किया था. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि वो पर्थ टेस्ट खेल सकते हैं. 15 नवंबर को दूसरे बच्चे के पिता बनने के बाद फैंस को उम्मीद थी कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने उतरेंगे लेकिन अब तक कुछ साफ नहीं हो पाया है.


क्या रोहित शर्मा खेलेंगे पहला टेस्ट ?


टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे. भारतीय कप्तान के 6 दिसंबर को एडिलेड ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए तैयार होने की उम्मीद है. एक अधिकारी ने TOI को बताया “रोहित शर्मा पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे. वह अपने परिवार और घर में आए नए मेहमान के साथ कुछ और समय बिताना चाहते हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड उनके इस फैसले का पूरी तरह से सम्मान करता है.”


शुभमन गिल खेलेंगे पहला टेस्ट ?


भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शुभमन गिल के प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक उनके बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है जिसकी वजह से 22 नवंबर से शुरू होने वाले मैच में उनकी भागीदारी पर गंभीर संदेह है. ESPNcricinfo ने रिपोर्ट किया है कि भारत ए के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को पर्थ में टीम के साथ रुकने के लिए कहा गया है. पडिक्कल मुख्य टीम का हिस्सा होंगे या रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल होंगे.


केएल राहुल की चोट कितनी गंभीर ?


रोहित शर्मा के पहला टेस्ट मैच ना खेलने पर उनकी जगह ओपनिंग के दावेदार केएल राहुल के भी चोटिल होने की खबर सामने आई थी. पर्थ टेस्ट से पहले टीम के इंट्रा-स्क्वाड मैच के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की एक उछलती गेंद से केएल राहुल के दाहिनी कोहनी पर चोट लगी थी. मेडिकल स्टाफ द्वारा इलाज के बाद उन्होंने बल्लेबाजी करने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही 29 रन पर मैदान छोड़ना पड़ा. वह फिर से बल्लेबाजी करने नहीं लौटे. हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुकाबिक चोट चिंताजनक नहीं है और टीम मैनेजमेंट ने सावधानी बरतते हुए उनको बल्लेबाजी करने से मना किया था.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.