'सिंघम अगेन' में सलमान खान का होगा कैमियो? अजय देवगन संग लीक हुई तस्वीर को देख लोगों ने कहा- RIP बॉक्स ऑफिस

Updated on 06-09-2024 05:47 PM
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' दिवाली पर रिलीज होने वाली है। जैसे-जैसे इसकी रिलीज डेट पास आ रही है, एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। हाल ही में फिल्ममेकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने एक नए हीरो की एंट्री का जिक्र किया था। हालांकि सभी कन्फ्यूस्ड थे कि वह कौन होगा। फिलहाल इस पर तो सवालिया निशान है ही। मगर कुछ यूजर्स ने सलमान खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

दरअसल, एक फोटो वायरल हुई है, जिसमें सलमान खान पुलिस की वर्दी में एक्शन मोड में दिखाया गया है। वहीं, बगल में अजय भी नजर आ रहे हैं, जो अपने बाजीराव सिंघम अवतार में हैं। अब इस फोटो ने 'सिंघम अगेन' में उनके कैमियो के अटकलों को हवा दी है। अब अजय और सलमान, दोनों एक्टर्स के फैंस उत्साहित थे, क्योंकि रोहित शेट्टी की 'सिंघम' फ्रैंचाइजी की लेटेस्ट किस्त की रिलीज से कुछ महीने पहले ही यह तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो रही है।

'सिंघम अगेन' में होंगे सलमान खान?


एक यूजर ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'मेगास्टार सलमान खान का सिंघम अगेन में कैमियो है। अगर ऐसा होता है तो बॉक्स ऑफिस की आत्मा को शांति मिले।' एक ने लिखा, 'सिंघम 3 में सलमान खान का कैमियो लीक हो गया? भाई भी अह कॉप यूनिवर्स में शामिल हैं।' और रोहित शेट्टी ने पहले ही इशारा किया था कि कोई नया हीरो एंट्री मारेगा। वह अजय देवगन नहीं होंगे। बल्कि कोई और होगा। ऐसे में अटकलें तेज हो गई थीं कि कहीं सलमान खान तो नहीं। क्योंकि हर बार रोहित शेट्टी ने कहा है कि सलमान के बिना उनकी कॉप यूनिवर्स अधूरी है।

'सिंघम अगेन' का 'भूल भुलैया 3' से होगा क्लैश


'सिंघम अगेन' में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ जाधव, श्वेता तिवारी, आशुतोष राणा और दयानंद शेट्टी भी हैं। यह 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी। जिसका टकराव कार्तिक आर्यन की मूवी 'भूल भुलैया 3' से होगा। इसमें माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के अलावा कई अन्य कलाकार नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.