सीमा हैदर अपने ससुराल ग्रेटर नोएडा में रहेंगी या लौटेंगी पाकिस्‍तान CM योगी ने तोड़ी चुप्‍पी

Updated on 01-08-2023 12:59 PM
नोएडा/लखनऊ: पाकिस्‍तान से सरहद पार कर भारत आईं सीमा हैदर को लेकर लगातार बातें हो रही है। कुछ दिन पहले यूपी एटीएस ने सीमा, उनके पति सचिन मीणा और ससुर नेत्रपाल मीणा से लंबी पूछताछ खत्‍म की थी। जांच एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट यूपी सरकार को सौंप दी है। इस मुद्दे पर पहली बार सीएम योगी आदित्‍यनाथ का बयान सामने आया है। न्‍यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्‍यू में योगी ने कहा कि यह दो देशों से जुड़ा हुआ मामला है। संबंधित एजेंसियां इस पर अपना काम कर रही हैं। जो भी रिपोर्ट आएगी, उस पर विचार किया जाएगा।

सीमा हैदर जब से पाकिस्तान से आई हैं तभी से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सीमा ने अवैध तरीके से भारत में एंट्री ली और नोएडा में अपने पित सचिन के साथ रह रही हैं। कई बार वो कैमरे के आगे रो भी चुकी हैं कि योगी जी मुझे यहां रहने दीजिए। इसके बाद से सभी को इंतजार था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीमा हैदर के मामले में जरुर कुछ कहेंगे। अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीमा हैदर मामले में बड़ा बयान दे दिया है। सीमा हैदर पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों के साथ भारत आई हैं।

सीमा योगी और मोदी से लगा चुकी हैं गुहार
मीडिया से बातचीत में सीमा हैदर कई बार योगी और मोदी से गुहार लगा चुकी हैं कि अब वह हिंदू बन चुकी हैं। उन्‍हें भारत में ही रहने दिया जाए। अगर उन्‍हें पाकिस्‍तान वापस भेजा जाएगा तो उनकी हत्‍या हो जाएगी। वह अपने पति सचिन और चारों बच्‍चों के साथ ही रहना चाहती हैं। सीमा ने इस संबंध में राष्‍ट्रपति को भी पत्र लिखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक की छानबीन में सीमा हैदर के पाकिस्‍तानी जासूस होने संबंध तथ्‍य का पता नहीं चला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.