अपनी जनता को इस संकट से निकाल कर ले जाऊँगा : मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 01-09-2022 06:00 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गणेश जी की स्थापना कर अपनी जनता के बीच आया हूँ। गणेश जी के बाद जनता ही मेरी भगवान है, ग्राम हिनोतिया और गुजरखेड़ा आकर मैं जनता की पूजा कर रहा हूँ। मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावित ग्राम हिनोतिया और गुजरखेड़ा में ग्रामीणों की व्यथा जानने के बाद उनसे संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरे ग्रामीण भाई यदि परेशान हैं तो मैं चैन से कैसे बैठ सकता हूँ। केवल हिनोतिया और गुजरखेडा ही नहीं, विदिशा जिले के 1336 गाँव के 27 हजार 639 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। मैं अपनी जनता को इस संकट से निकाल कर ले जाऊँगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उन्होंने मिट्टी के ढेर बन गए मकानों को देखा है, गृहस्थी भी डूब गई और मवेशियों के अलावा फसलें भी बर्बाद हो गई हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिनके मकान बाढ़ से टूट गये है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे आवास निर्माण कर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि फसलों को हुए नुकसान के लिए आरबीसी 6-4 में सहायता के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि से भी भरपाई की जाएगी। साथ ही गाय, भैस, बकरी आदि मवेशियों के लिए भी मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके पास रहने के लिये घर नहीं बचा, उन्हें घर बनने तक अस्थायी आश्रय स्थलों में रखा जाएगा, जिससे वे अपने बच्चों का पालन-पोषण कर सकें। उन्होंने जिला कलेक्टर को तत्काल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बाढ़ से जिंदगी बचाने की चुनौती के बाद अब सभी पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिंदगी पटरी पर आ जाये, फिर सड़क और पुल-पुलियों के काम भी किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के जो भी क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुए है, उन्हें इस संकट और परेशानी से पार निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि विदिशा जिले में बाढ़ से हुई क्षति के अब तक के आकलन के आधार पर 11 करोड़ 3 लाख 15 हजार रूपये तत्काल प्रभावितों के खातों में अंतरित किये जा चुके हैं।

सांसद राजबहादुर सिंह, कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे, शमशाबाद विधायक श्रीमती राजसिंह सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
 05 May 2026
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
 05 May 2026
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
 05 May 2026
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
 05 May 2026
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
 05 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
 05 May 2026
भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…
Advt.