टीम इंडिया को मिलेगा अश्विन का रिप्लेसमेंट? जानिए क्या कहते हैं आईसीसी के नियम

Updated on 17-02-2024 12:36 PM
राजकोट: भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन राजकोट टेस्ट से बाहर हो गए हैं। अश्विन को शुक्रवार रात 'पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी' के कारण निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट से हटना पड़ा। इससे पहले दिन में, अश्विन ने 500 टेस्ट विकेट का ऐतिहासिक आंकड़ा पूरा किया था। बीसीसीआई ने बयान जारी कर यह जानकारी दी कि अश्विन टेस्ट के अंतिम तीन दिन नहीं खेलेंगे।

क्या भारत को मिलेगा रिप्लेसमेंट?

रविचंद्रन अश्विन के मैच से बाहर होने के बाद भारत के पास प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 10 खिलाड़ी बचे हैं। वह कन्कशन की वजह से बाहर नहीं हुए ऐसे में भारत को अंपायर अश्विन का रिप्लेसमेंट नहीं दे सकते हैं। इस स्थिति में भारत को 10 खिलाड़ियों के साथ ही मैच के अंतिम तीन दिन इंग्लैंड के बैजबॉल से मुकाबला करना होगा।हालांकि एक परिस्थिति में भारतीय टीम को अश्विन का रिप्लेसमेंट मिल सकता था। अगर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स इस बात के लिए राजी हो जाते तो भारतीय टीम अश्विन जैसे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते थी। लेकिन यह नियम सिर्फ टॉस से मैच शुरू होने के बीच में ही लागू होता है। लेकिन अश्विन मैच शुरू होने के बाद बाहर हुए हैं, ऐसे में कोई भी खिलाड़ी उनकी जगह बैटिंग या बॉलिंग नहीं कर सकता है।

नियम क्या कहते हैं?

एमसीसीस के नियम 1.2.1 के अनुसार प्रत्येक कप्तान टॉस से पहले अपने खिलाड़ियों को अंपायरों में से एक को लिखित रूप में नामांकित करेगा। वहीं 1.2.2 नामांकन के बाद विरोधी कप्तान की सहमति के बिना किसी भी खिलाड़ी को बदला नहीं जा सकता। लेकिन यह मैच शुरू होने से पहले ही होना चाहिए थे। अब भारत के 10 ही खिलाड़ी से खेलना होगा। हालांकि फील्डिंग के लिए सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी को भारत मैदान पर उतार सकता है।


इंग्लैंड की विस्फोटक बैटिंग

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में दो विकेट पर 207 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे जिससे इंग्लैंड की टीम अब भी 238 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर बेन डकेट 133 जबकि जो रूट नौ रन बनाकर खेल रहे थे। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट चटकाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.