बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या गेंदबाजों का रहेगा बोलबाला, भारत और बांग्लादेश के मैच में कैसी होगी पुणे की पिच?

Updated on 18-10-2023 02:44 PM
पुणे: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। यह मैच पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान को एमसीए स्टेडियम से भी जाना जाता है और यहां वर्ल्ड कप में यह पहला मुकाबला भी होगा। भारतीय टीम को अभी तक खेले अपने तीनों मैचों में जीत मिली है। दूसरी तरफ बांग्लादेश ने जीत के साथ शुरुआत की थी। लेकिन फिर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

कैसी होगी पुणे की पिच?

पुणे स्थित एमसीए स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए आदर्श मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 7 वनडे मुकाबले हुए हैं। उसमें टीमों ने 8 बार 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। यहां वनडे मुकाबले में एक बार भी 225 से कम रन नहीं बने हैं। 2017 में इस मैदान पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 351 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। 2021 यहां भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे हुए थे और 5 बार 300 से ज्यादा रन बने। इससे साफ है कि पुणे की पिच बल्लेबाजी के लिए आदर्श होगी। यहां गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं होने वाला है।

स्पिन बांग्लादेश की ताकत

बांग्लादेश की ताकत उनकी स्पिन गेंदबाजी है। यानी पिच धीमी हो और उसमें टर्न हो तो बांग्लादेशी टीम घातक हो जाती है। दूसरी तरफ भारत की स्पिन बॉलिंग अच्छी है लेकिन टीम की ताकत बैटिंग की। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाज टीम में हैं। ऐसे में बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच हुई तो बांग्लादेश के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर।

बांग्लादेश: लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, महमूदुल्लाह।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.