क्या धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का मैच? जानें कैसा रहेगा धर्मशाला का मौसम

Updated on 21-10-2023 02:45 PM
धर्मशाला: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मैच 22 अक्टूबर यानी रविवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अब तक वर्ल्ड कप में खेले गए 4-4 मैच जीतकर धर्मशाला पहुंची हैं। भारत-न्यूजीलैंड का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में सातवें आसमान पर चल रहा है। ऐसे में रविवार को एक रोमांचक मैच होने की पूरी उम्मीद है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अगर यह मैच जीता तो वह पॉइंट्स टेबल में 10 अंक के साथ टॉप पर आ जाएंगे। हालांकि भारत पिछले 20 साल आईसीसी टूर्नामेंट में कीवी टीम को एक भी मैच नहीं हरा पाया है। इसी के साथ जानते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले महामुकाबले में धर्मशाला के मौसम कैसा रहने वाला है।

भारत और न्यूजीलैंड के मैच की वेदर रिपोर्ट

22 अक्टूबर यानी रविवार को धर्मशाला में आसमान में बादलों का साया रहेगा। बारिश होने की संभावना भी बनी रहेगी। साथ ही मौसम ठंडा भी रहेगा। वेदर डॉट कॉम के मुताबिक, रविवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम के आसपास अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस। 61 प्रतिशत ह्यूमिडिटी की भी संभावना जताई जा रही है जबकि 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। वहीं 20 प्रतिशत बारिश के चांस भी हैं। इसका मतलब एक ना एक बार बारिश भारत-न्यूजीलैंड के मैच में खलल पैदा कर सकती है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड- केन विलियमसन ( कप्तान), टॉम लाथम, विल यंग, मार्क चैपमेन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशरम, मिचेल सैंटनर, रचिन रविंद्र, डिवॉन कॉन्वे, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.