सऊदी में बैठक क्‍या खत्‍म कर पाएगी यूक्रेन का महायुद्ध भारत जैसे रूस के दोस्त भी ले रहे हिस्सा, पूरी दुनिया को उम्मीदें

Updated on 05-08-2023 02:18 PM
रियाद : भारत यूक्रेन की शांति योजना पर शनिवार से तटीय शहर जेद्दा में होने वाले दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा। सऊदी अरब की ओर से इस सम्मेलन के लिए चुनिंदा देशों को आमंत्रित किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को बताया कि बैठक में भारत की भागीदारी उसकी लंबे समय से चली आ रही स्थिति के अनुरूप होगी कि 'बातचीत और कूटनीति ही यूक्रेन संकट को हल करने का रास्ता' है। सम्मेलन में आमंत्रित देशों में कई यूरोपीय देशों के अलावा अमेरिका, चीन और भारत शामिल हैं।

बागची ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'हां, जेद्दा में यूक्रेन पर सऊदी अरब की ओर से आयोजित एक बैठक में भारत को आमंत्रित किया गया है।' उन्होंने कहा, 'भारत इस कार्यक्रम में भाग लेगा और हमारी भागीदारी हमारी लंबे समय से चली आ रही स्थिति के अनुरूप है कि बातचीत और कूटनीति ही आगे बढ़ने का रास्ता है।' हालांकि, बागची ने यह जानकारी साझा नहीं की कि इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा।

जेलेंस्की से मिले थे मोदी

विदेश मंत्रालय ने यह भी नहीं बताया कि भारत की भागीदारी का स्तर क्या होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत की सितंबर में अगले जी20 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन से संबंधित कोई बैठक आयोजित करने की कोई योजना नहीं है। मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत की थी। यहां उन्होंने कहा था कि भारत संघर्ष का समाधान खोजने के लिए जो भी संभव होगा वह करेगा।


जेलेंस्की को काफी उम्मीदें

इससे पहले 16 सितंबर को उज़्बेक शहर समरकंद में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने अपना विश्वास व्यक्त किया था कि, 'आज का युग युद्ध का नहीं है'। उन्होंने रूसी नेता से संघर्ष खत्म करने का आग्रह किया था। आगामी सम्मेलन को यूक्रेन की 10 सूत्री शांति योजना पर चर्चा के लिए सऊदी अरब के एक बड़े प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। चूंकि इसमें भारत और चीन जैसे देश भी शामिल हो रहे हैं, जिनके रूस से अच्छे संबंध हैं, इसलिए जेलेंस्की को इस बैठक से समाधान मिलने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.