क्या आज बंद रहेगा शेयर बाजार, स्टॉक खरीद-बेच सकते हैं या नहीं, MCX पर कर पाएंगे ट्रेड

Updated on 27-11-2023 03:28 PM
नई दिल्ली : पिछले सप्ताह बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 175.31 अंक यानी 0.26 फीसदी चढ़ा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 62.9 अंक यानी 0.31 फीसदी बढ़ा था। हालांकि, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीते शुक्रवार सेंसेक्स 47.77 अंक या 0.07 फीसद की गिरावट के साथ 65,970.04 पर बंद हुआ था। उधर निफ्टी 7.30 अंक या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 19,794.70 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह छोटा रहने वाला है। गुरुनानक जयंती के अवसर पर सोमवार को शेयर बाजार बंद (Share Market Holiday)रहेंगे।

आज शेयर बाजार में नहीं होगा कामकाज
देश में 27 नवंबर के दिन यानी आज सोमवार को गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) मनाई जा रही है। इसके चलते शेयर बाजार में कामकाज नहीं होगा। शेयर मार्केट के प्रमुख इंडेक्स एनएससी और बीएसई बंद रहेंगे। एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) इंडेक्स पर इक्विटी, डेरिवेटिव और एसएलबी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स सोमवार के सुबह के कारोबारी सत्र में बंद रहेगा, लेकिन शाम के सेशन में यह फिर से ट्रेडिंग के लिए चालू कर दिया जाएगा जो कि शाम को 5 बजे से लेकर रात को 11:30 बजे तक होगा।


इस साल कब-कब है बाजार की छुट्टी

स्टॉक मार्केट की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, बाजार 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती के बाद 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर बंद रहेंगे। ऐसे में देखें तो इस साल अब दिसंबर में ही शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।

इस हफ्ते आएंगे अहम आंकड़े

घरेलू व्यापक आर्थिक मोर्चे पर जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े गुरुवार को जारी किए जाएंगे। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के लिए खरीद प्रबंधक सूचकांक (PMI) आंकड़े शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। मासिक बिक्री आंकड़ों की घोषणाओं के बीच वाहन कंपनियां सुर्खियों में बनी रहेंगी। मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, 'अमेरिकी जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) आंकड़े, कच्चे तेल की सूची, अमेरिकी पीएमआई आंकड़े और यूरोजोन कोर सीपीआई (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.