शेयर बाजार आज खुलेगा या गुरु नानक जयंती के कारण रहेगा बंद? पूरी डिटेल

Updated on 05-11-2025 01:55 PM
नई दिल्‍ली: शेयर बाजार में बुधवार को कामकाज बंद रहेगा। गुरु नानक जयंती ( Guru Nanak Jayanti 2025) के अवसर पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों ही बंद रहेंगे। एनएसई और बीएसई के आधिकारिक ट्रेडिंग कैलेंडर में इस छुट्टी को 'प्रकाश गुरपूरब श्री गुरु नानक देव' के नाम से लिस्‍ट किया गया है। इस बंदी के कारण इक्विटी, डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग या करेंसी डेरिवेटिव्स जैसे सभी सेगमेंट में पूरे दिन कोई भी ट्रेडिंग नहीं होगी। शेयर बाजार आमतौर पर सोमवार से शुक्रवार तक खुलते हैं। शनिवार, रविवार और पहले से घोषित छुट्टियों पर बंद रहते हैं। सामान्य ट्रेडिंग अगले कार्य दिवस यानी गुरुवार को फिर से शुरू होगी।

स्थानीय शेयर बाजार में बीते मंगलवार को गिरावट आई थी। बीएसई सेंसेक्स ने 519 अंक का गोता लगाया था। वहीं, निफ्टी भी 25,700 अंक के नीचे आ गया था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की पूंजी निकासी और एशिया तथा यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच घरेलू बाजार में गिरावट आई थी।

कहां पहुंच गए थे सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी?

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 519.34 अंक यानी 0.62% टूटकर 83,459.15 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 565.72 अंक तक नीचे आ गया था। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 165.70 अंक यानी 0.64% की गिरावट के साथ 25,597.65 अंक पर बंद हुआ था।सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में पावर ग्रिड, इटर्नल, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख रूप से नुकसान में रही थीं। दूसरी तरफ, फायदे में रहने वाले शेयरों में टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक शामिल थे।

एफआईआई की तगड़ी ब‍िकवाली

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने सोमवार को 1,883.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,516.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्‍स और हांगकांग का हैंग सेंग टूटकर बंद हुए थे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी कमजोर रुख था। सेंसेक्स सोमवार को 39.78 अंक चढ़ा था। निफ्टी में 41.25 अंक की तेजी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.