ईरान में बंद होगा युद्ध? ट्रंप के दूत से ईरानी विदेश मंत्री की सीधी बातचीत का दावा, इजरायल भी सीजफायर को तैयार

Updated on 17-03-2026 12:59 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच कथित तौर पर पर्दे के पीछे बातचीत शुरू हुई है। अमेरिका के पश्चिम एशिया के विशेष दूत और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक-दूसरे संपर्क साधा है। वहीं इजरायल ने भी ऐसे संकेत दिए हैं, जिससे लगता है कि उसके रुख में नरमी आई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी भी पक्ष ने सीजफायर को लेकर कुछ नहीं कहा है।

एक्सियोस की रिपोर्ट ने एक अमेरिकी अधिकारी और इस मामले से परिचित सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हाल के दिनों में सीधी बातचीत फिर शुरू की है। युद्ध शुरू होने से पहले इन दोनों अधिकारियों में बातचीत हो रही थी लेकिन 28 फरवरी के हमलों के बाद ये रुक गई।

इजरायल ने भी दिए बातचीत के संकेत

रिपोर्ट में बताया कि यह नहीं बताया गया है कि विटकॉक और आराघची के बीच किस तरह की बातचीत हुई है। ये इसलिए अहम है क्योंकि संघर्ष शुरू होने के बाद से दोनों पक्षों के बीच यह पहली सीधी बातचीत है। अमेरिकी अधिकारी और सूत्र के अनुसार, अराघची ने विटकॉफ को कुछ टेक्स्ट संदेश भेजे। इन संदेशों का मुख्य उद्देश्य युद्ध को समाप्त करना है।
भारत में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने भी युद्ध में नरमी के संकेत दिए हैं। इजरायल ने संकेत दिया है कि अगर ईरान अपना रुख बदलता है तो वह शत्रुता समाप्त करने के लिए तैयार है। इजरायल की ओर से वह इस संकट का कूटनीतिक समाधान निकालने की बात कही गई है। अजार का बयान अहम है क्यों वह इजरायल के अगले एनएसए हो सकते हैं।

अराघची का बातचीत से इनकार

अमेरिकी अधिकारी ने एक्सियोस को बताया है कि अब्बास अराघची ने बातचीत शुरू करने की कोशिश की है। दूसरी ओर ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिकी दूत के साथ हालिया समय में किसी भी संपर्क से इनकार किया है। उनका कहना है कि विटकॉफ के साथ उनका आखिरी संपर्क ईरान पर हमले से पहले हुआ था।

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा है कि ईरान ने अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया था। वे एक समझौता करना चाहते हैं। वे हमारे लोगों से बात कर रहे हैं लेकिन हमें कोई अंदाजा नहीं है कि वे कौन हैं। ट्रंप ने यह भी कहा है कि वे ईरान के साथ बातचीत के विरोधी नहीं हैं। कभी-कभी इससे अच्छी चीजें निकलकर आती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.