बल्ले से होगा धूम-धड़ाका या स्पिनर को मिलेगी मदद, भारत और बांग्लादेश के मुकाबले में कैसी होगी पिच?

Updated on 15-09-2023 01:33 PM
कोलंबो: एशिया कप 2023 फाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुका भारत खिताबी भिड़ंत से पहले बांग्लादेश (IND vs BAN) के खिलाफ मैदान में होगा। शुक्रवार को दोनों टीमों की टक्कर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर होगी। टूर्नामेंट के सुपर 4 राउंड का यह आखिरी मुकाबला भी होगा। भारत और बांग्लादेश यह देखने के लिए उत्सुक होंगे कि जिन खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिला है, वे मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

कैसी रही है कोलंबो की पिच?

कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम पर ही सुपर 4 के आखिरी चार मैच हुए हैं। हर मैच में पिच एक दूसरे से अलग देखने को मिली है। श्रीलंका और बांग्लादेश के मैच में तेज गेंदबाजों के लिए मदद थी। भारत ने पाकिस्तान को खिलाफ 356 रन ठोक दिए। फिर भारत और श्रीलंका के मैच में 16 विकेट स्पिनर्स को मिले। पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले में सभी के लिए पिच में कुछ न कुछ था। बल्लेबाज, स्पिनर और पेसर सभी ने अच्छा किया।

आर प्रेमदासा स्टेडियम पिच रिपोर्ट

अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि भारत और बांग्लादेश के मुकाबले में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर कैसी पिच होगी। तो इस मैच में बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होने वाली है और पहले खेलने वाली टीम 280 से 300 रन तक बना सकती है। हालांकि बल्लेबाज को फिर भी सचेत रहने की जरूरत है। दोनों टीमों के पास अच्छे स्पिनर गेंदबाज हैं।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक बिजॉय, नजमुह हुसैन शांटो, तौहिद हृदय, अफीफ हुसैन ध्रुबो, मेहदी हसन मिराज, तास्किन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, नासुम अहमद, शाक मेहदी हसन, नईम शेख, शमीम हुसैन, तंजिद हसन तमीम, तंजिम हसन साकिब।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.