छक्के-चौके लगेंगे या खूब गिरेंगे विकेट, जानें लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

Updated on 12-10-2023 02:22 PM
सैयद अब्बास रिजवी (लखनऊ): अपने पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ शिकस्त झेलने वाली पांच बार की ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने आज एक और कड़ा चैलेंज होगा जब वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। साउथ अफ्रीकी टीम ने अपने पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप का हाईएस्ट टोटल (428/5) बनाने के बाद जीत हासिल की थी, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक समय 2 रन पर भारत के तीन शीर्ष विकेट चटकाने के बाद भी मुकाबला गंवा दिया था।

कैसी होगी इकाना की पिच?

आईपीएल के दौरान इकाना स्टेडियम की पिच पर काफी सवाल उठे थे। यहां कि पिच काफी धीमी थी और बल्लेबाज रन ही नहीं बना पा रहे थे। लेकिन वर्ल्ड कप के लिए इकाना स्टेडियम की सभी 9 पिच दो ऊपरी लेयर फिर से तैयार की गई हैं। क्यूरेटर की मानें तो यहां खूब बाउंड्री और छक्के लेगेंगे। गेंदबाजों को भी मदद रहेगी लेकिन बैटर्स के लिए ज्यादा मददगार रहेगी। एक और मैच में हमें बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल सकता है।

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

35 डिग्री तापमान में उमस अधिक रहेगी। चटक धूप के साथ बीच बीच में बादलों की भी आवाजाही रहेगी। यानी फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरा मैच देखने को मिल सकता है। ईकाना पर खेलने का ऑस्ट्रेलियाई टीम को कोई अनुभव नहीं है, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम दूसरी बार इस मैदान पर उतरेगी। पिछले साल इस मैदान पर उसने भारत को नौ रन से हराया था।

टीम इस प्रकार हैं

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डिकॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, रासी वान डेर डुसेन , लिज़ाद विलियम्स।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.