बीजेपी के गढ़ पाली से चुनाव लड़ेंगे वैभव गहलोत? राजस्थान सीएम के बेटे ने दे दिया दो टूक जवाब

Updated on 20-10-2023 02:02 PM
पाली : राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत कहां से चुनाव लड़ेंगे इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। ऐसा कहा जा रहा था कि वैभव गहलोत पाली से दावेदारी कर सकते हैं। हालांकि, इन अटकलों पर वैभव गहलोत ने खुद ही विराम लगा दिया। पाली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर उन्होंने दो टूक कमेंट किया। वैभव गहलोत ने कहा कि ना तो उन्होंने कहीं से टिकट मांगा है और ना ही उनका पाली से चुनाव लड़ने का इरादा है।

'ना मैंने टिकट मांगा, ना ही पाली से लड़ने का इरादा'

पाली में जिला क्रिकेट संघ की ओर से शुरू हुई क्रिकेट एकेडमी के शुभारंभ पर वैभव गहलोत ने खुलकर मीडिया से बात की। उन्होंने राजस्थान के सियासी हालात और कांग्रेस की लिस्ट में देरी को लेकर सवाल पर भी जवाब दिए। वैभव गहलोत ने कहा कि मैंने कहीं से टिकट नहीं मांगा है और ना ही मेरा पाली से चुनाव लड़ने का इरादा है। कांग्रेस की सूची जारी होने में हो रही देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में जवाब देने के लिए अधिकृत नहीं हूं।

बीजेपी के गढ़ पाली को लेकर क्या है कांग्रेस का प्लान

दरअसल, पाली जिला बीजेपी का गढ़ रहा है। जिला मुख्यालय पर 1985 से कांग्रेस पराजित हो रही है। वर्तमान में पाली जिले की 6 विधानसभा सीटों में से 5 पर बीजेपी काबिज है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय का कब्जा है। इन परिस्थितियों के चलते कांग्रेस में यह चर्चा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत या उनके बेटे को पाली से चुनाव लड़वाकर नए बने पाली संभाग को साधा जा सकता है। हालांकि, अब वैभव गहलोत ने साफ शब्दों में चुनावी दावेदारी से इनकार कर दिया।

क्रिकेट एकेडमी के शुभारंभ में पाली पहुंचे थे वैभव गहलोत

पाली में क्रिकेट एकेडमी के शुभारंभ पर पहुंचे वैभव गहलोत से कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर भी सवाल किया गया, हालांकि, उन्होंने इस पर कमेंट इनकार कर दिया। उन्होंने पाली जिला क्रिकेट संघ के सचिव धर्मवीर सिंह शेखावत को बधाई देते कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें तराशने की आवश्यकता है जो काम यह एकेडमी पूरा करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.