वरुण गांधी पीलीभीत में खराब करेंगे BJP का खेल? लोकसभा चुनाव को लेकर MP के कदम पर बढ़ी सियासी हलचल

Updated on 26-08-2023 01:00 PM
पीलीभीत: वरुण गांधी को लेकर लगातार एक चर्चा उत्तर प्रदेश की राजनीति में चल रही है। क्या वरुण गांधी लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होंगे? यह सवाल इस कारण उठाया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। दरअसल, वरुण गांधी ने पिछले दिनों में लगातार भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रदेश एवं केंद्र सरकार को निशाने पर रखा है। वरुण की इस राजनीति के करण लोकसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी पर सवाल उठने लगे हैं। भले ही भाजपा में उनको लेकर खुलकर कोई चर्चा न चल रही हो, लेकिन दबी जुबान से कई नेता इस बार उनके टिकट की दौड़ में पिछड़ने की बात करते जरूर दिख जाते हैं। ऐसे में वरुण गांधी ने पीलीभीत में सक्रियता बढ़कर बीजेपी की मुश्किलें बढ़नी शुरू कर दी हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या वरुण गांधी पीलीभीत में भाजपा के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं?

लगातार सरकार पर हमलावर हैं वरुण

वरुण गांधी ने पिछले दिनों में केंद्र और प्रदेश की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कभी अल्पसंख्यकों को लेकर अपने विवादित बयान देने वाले फायरब्रांड वरुण गांधी अपने रुख में बदलाव कर रहे हैं। देश की वर्तमान राजनीति को कटघरे में खड़ा करते दिखाई दे रहे हैं। इसके लिए वे भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश करते दिखाई दिए हैं। इसके जरिए क्षेत्र में अपनी इमेज को अलग रूप देने में वे जुट गए हैं। पीलीभीत से लगातार चुनावी मैदान में उतारने का दावा कर रहे वरुण गांधी ने युवाओं की फौज भी तैयार करनी शुरू कर दी है। वह पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सभी पांच विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। वहां अपनी पकड़ बढ़ाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

मुजफ्फरनगर का भी उठाया है मुद्दा


वरुण गांधी ने मुजफ्फरनगर का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया है। मुजफ्फरनगर के एक स्कूल में मासूम बच्चे के साथियों की पिटाई का मुद्दा इस समय खास गरमाया हुआ है। इसको लेकर राहुल गांधी से लेकर असदुद्दीन ओवैसी तक केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोल चुके हैं। वरुण गांधी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ज्ञान के मंदिर में एक बच्चे के प्रति घृणा भाव ने पूरे देश का सिर शर्म से झुका दिया है। शिक्षक वह माली है, जो प्राथमिक संस्कारों में ज्ञान रूपी खाद डालकर व्यक्तित्व ही नहीं राष्ट्र गढ़ता है। इसलिए दूषित राजनीति से पड़े एक शिक्षक से कहीं अधिक उम्मीदें हैं। देश के भविष्य का सवाल है। वरुण गांधी ने दूषित राजनीति के जरिए वर्तमान राजनीतिक माहौल पर करारा तंज कसा है।

लोकसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति


वरुण गांधी ने पीलीभीत से टिकट काटने की तमाम कयासबाजियों के बीच अपनी ताकत लोकसभा सीट पर झुकना शुरू कर दी है। पीलीभीत में पकड़ बनाए रखने के लिए उन्होंने ऐसी रणनीति बनाई है, जो भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकती है। वरुण के लोकसभा क्षेत्र में बने कार्यालय पर भाजपा के पोस्टर तो लगाए हैं, लेकिन संसद ने अपनी अलग टीम बनानी शुरू कर दी है। युवाओं की फौज को सभी पांच विधानसभा सीटों पर उतार दिया गया है। युवाओं की इस टीम के कार्यकर्ता खुद को भाजपा से अलग टीम वरुण गांधी का सदस्य बताते हैं। मतलब साफ है कि पीलीभीत में वरुण अपनी पहचान भाजपा सांसद से इतर पीलीभीत सांसद के तौर पर स्थापित कर रहे हैं। इसका अर्थ यह है कि अगर भाजपा ने उनका टिकट काटा तो ने अपने दम पर चुनावी मैदान में उतर सकें और टक्कर दे सकें।

मैदान में उतारे 500 से अधिक यूथ ब्रिगेड सदस्य


लोकसभा चुनाव को लेकर वरुण गांधी ने 500 से ज्यादा यूथ ब्रिगेड को पीलीभीत के मैदान में उतारा है। इसमें स्थानीय स्तर के कुछ लड़कों को शामिल किया गया है। वहीं, बाहर से भी बड़ी संख्या में युवाओं को लाया गया है। टीम वरुण गांधी के यह सदस्य बीबीए, एमएबीए, स्नातक्र, पीजी और इंजीनियरिंग के स्टूडेंट हैं। इन स्टूडेंट का संबंध किसान परिवारों से बताया जा रहा है। सभी को आईटी सेल की जिम्मेदारी दी गई है। वे व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर मिशन 2024 पर कम कर रहे हैं। यूथ ब्रिगेड के सदस्य लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और स्थानीय स्तर पर अधिकारियों के साथ मिलकर इसका समाधान कराया जा रहा है। इन कार्यों के जरिए क्षेत्र में वरुण गांधी अपनी पकड़ और पहचान दोनों बनाए रखने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

सभी विधानसभा क्षेत्रों खुले दफ्तर


वरुण गांधी यूथ ब्रिगेड की शाखा सभी पांच विधानसभा विधानसभा सीटों पर खोली गई है। यूथ ब्रिगेड के सदस्य लोगों से मिलते हैं। व्हाट्सएप ग्रुप पर भी लोगों को जोड़ा गया है। यहां पर उनकी समस्याएं ली जाती हैं। बिजली बिल, किसान लोन, पशु लोन, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पेंशन स्कीम जैसी योजनाओं में लोगों को आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए यह टीम काम करती है। पुलिस के स्तर पर होने वाली परेशानी से भी निपटने के लिए यूथ ब्रिगेड कम कर रही है। थानों से लोगों को मदद दिलाई जा रही है। लोगों से कनेक्ट कर वरुण गांधी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा को वरुण की यह रणनीति टेंशन जरूर देगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.