क्या चोर बनेगा रे तू! औरंगाबाद में 40 लाख के जूलरी लुटेरे CCTV DVR समझ कुछ और ही ले भागे

Updated on 07-06-2023 06:33 PM
औरंगाबाद: शहर के बीचों बीच पुलिस की नाकामी देखने को मिली। मंगलवार को सत्येन्द्र नगर मुहल्ले में मां दुर्गा ज्वेलर्स दुकान में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। दुकान मालिक विकास सोनी ने थाने में आवेदन दिया है कि उनके दुकान से 40 लाख की लूट हुई है। FIR में उन्होंने बताया है कि दुकान से लगभग 38.5 लाख के जेवर और लगभग डेढ़ लाख कैश लेकर अपराधी फरार हो गए। इसी बीच लूट का सीसीटीवी फुटेज भी आया है। जिसे आप ऊपर देख सकते हैं। इस सीसीटीवी वीडियो के साथ एक चौंकाने वाली बात भी हुई। लुटेरों ने एक बड़ी गलती करते हुए अपना सुराग न चाहते हुए भी छोड़ दिया। पहले आपको बताते हैं कि सीसीटीवी में दिख क्या रहा है।

औरंगाबाद लूट का सीसीटीवी वीडियो

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि नकाबपोश लुटेरे दुकान में घुसने के बाद पहले दहशत फैलाते हैं। इस दौरान लाल टी शर्ट में एक नकाबपोश जूलर विकास सोनी पर हमला करते दिखा। जबकि दो नकाबपोश अपराधी बैग में दनादन जेवर भरते देखे जा रहे हैं। वहीं लाल टी शर्ट वाला लुटेरा इसी दौरान जूलर विकास के सिर पर पिस्टल की बट से हमला करता है। इससे कारोबारी का सिर फूट जाता है। इसके बाद भी विकास सोनी उन लुटेरों का विरोध करते दिख रहे हैं। लेकिन लुटेरे लूट का माल लेकर दुकान से बाहर निकल जाते हैं।

लूट के बाद लुटेरों की बाइक फिसली

जेवर लूटने के बाद लुटेरे बड़ी आराम से दुकान से पल्सर बाइक पर सवार होकर तेजी से जाते है। लेकिन थोड़ी दूर जाते ही स्पीड ब्रेकर और लूट के सामान के चलते बाइक लुढ़क जाती है। इसके बाद एक एक कर तीनों लुटेरे सड़क पर गिर जाते हैं। तभी आसपास के लोग लुटेरों का पीछा करते हैं। मगर उसी वक्त तीन नकाबपोशों में से एक पिस्टल से हवाई फायरिंग करता है। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि इसके बाद पीछा कर रहे लोग डरकर हट जाते हैं। फिर लुटेरे उठकर बाइक से नौ दो ग्यारह हो जाते है।

जल्दबाजी में लुटेरे CCTV DVR की जगह कुछ और ही ले भागे

लूट के दौरान अपराधी अपना कोई सुराग नहीं छोड़ना चाहते थे। उन्होंने दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा देख लिया था। लूट के दौरान ही अपराधियों ने शायद ये तय कर लिया था कि सीसीटीवी का DVR बॉक्स (जिसमें कैमरे का फुटेज रिकॉर्ड होता है) भी साथ ही ले भागना है। लेकिन हड़बड़ी में उन्होंने दुकान में रखे टीवी के सेट टॉप बॉक्स को डीवीआर समझ लिया और उसे ही ले भागे। यही भूल उन पर भारी पड़ती दिख रही है, क्योंकि वो करतूत के साथ कैमरे में कैद हो गए हैं। इस DVR बॉक्स के फुटेज की पुलिस जांच कर रही है। एसडीपीओ स्वीटी सेहरावत ने बताया कि 'लूट की घटना के खुलासे के लिए स्पेशल एसआईटी टीम गठित की गई है। जल्द से जल्द केस का खुलासा कर दिया जाएगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.