क्या आप लगाएंगे सचिन तेंदुलकर के निवेश वाली कंपनी में पैसा, आज खुल रहा है आईपीओ, GMP जान कर मजा आ जाएगा

Updated on 20-12-2023 02:21 PM
नई दिल्ली: बात चाहे एयरोस्पेस की हो, डिफेंस की हो या एनर्जी की। इन सभी सेक्टर्स में ओईएम को गुड्स सप्लाई करने वाली कंपनी आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ आज बाजार में हिट कर रहा है। इस कंपनी का महत्व इसी बात से पता चलता है कि इसमें वरिष्ठ क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी निवेश किया है। यदि आप भी इस कंपनी में निवेश करना चाहते हैं तो हम बता रहे हैं इस बारे में सब-कुछ।

क्या है कंपनी की योजना

आजाद इंजीनियरिंग की योजना 740 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की है। कंपनी के इस आईपीओ में ऑफर फोर सेल और शेयरों का फ्रेश इश्यू दोनों शामिल रहने वाला है। आईपीओ में 500 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फोर सेल के जरिए बेचे जाएंगे, जबकि इसमें 240 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर इश्यू किए जाएंगे।


    क्या है प्राइस बैंड

    इस डायवर्सिफाइड कंपनी ने आईपीओ के लिए 499 रुपये से 524 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ के एक लॉट में 28 शेयर होंगे। इसका मतलब हुआ कि आईपीओ में बोली लगाने वाले निवेशकों को कम से कम 14,672 रुपये का जुगाड़ करना होगा। इससे ज्यादा पैसे निवेश करने वालों को 28 शेयरों के गुणक में ही बोली लगानी होगी। रिटेल इनवेस्टर्स इस आईपीओ में ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट खरीद सकते हैं यानी अधिकतम 1,90,736 रुपये का निवेश कर सकते हैं।

    कब तक बोली लगा सकेंगे

    आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज शेयर बाजार खुलते ही ओपन हो जाएगा। निवेशक इस आईपीओ के लिए आगामी शुक्रवार मतलब कि 22 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। शेयरों का अलॉटमेंट 26 दिसंबर को होगा, जबकि 27 दिसंबर को रिफंड इनिशिएट किया जाएगा। सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 27 दिसंबर को शेयर क्रेडिट होंगे। उसके बाद 28 दिसंबर को बाजार में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग होगी।
    क्या करती है कंपनी
    कंपनी के प्रोफाइल के अनुसार, वह एयरोस्पेस कंपोनेंट और टरबाइन बनाती है। कंपनी एयरोस्पेस, डिफेंस, एनर्जी और ऑयल एंड गैस इंडस्ट्रीज के ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स को अपने प्रोडक्ट सप्लाई करती है। तेलंगाना के हैदराबाद में कंपनी की 4 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। कंपनी दो और मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने की तैयारी में है। कंपनी का कस्टमर बेस अमेरिका, चीन, यूरोप, पश्चिम एशिया और जापान तक फैला हुआ है।

    क्या है इस आईपीओ का GMP

    किसी भी आईपीओ की बात जब शुरू होती है तो लोग पूछते हैं कि इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम क्या है। आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम आपको खुश कर देगा। आज सुबह ग्रे मार्केट में इस पर 83.97 फीसदी का प्रीमियम कोट किया जा रहा था। इसका शेयर यदि 524 रुपये में मिलता है तो इस पर 440 रुपये का प्रीमियम। यानी कि 964 रुपये का दाम।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 September 2026
    नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
     19 September 2026
    नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
     19 September 2026
    मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
    Advt.