आपकी EMI घटेगी या बढ़ेगी! RBI MPC की बैठक आज से, 5 अप्रैल को होगा फैसला

Updated on 03-04-2024 02:08 PM
नई दिल्ली: नए फाइनैंशल ईयर FY25 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पहली पॉलिसी बैठक बुधवार से शुरू होगी। कमिटी अपना फैसला 5 अप्रैल को सुनाएगी। लगातार छह बार से RBI ने Repo Rate को स्थिर रखा है। इस बार भी ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं कि लगातार सातवीं बार भी रेट जस के तस रह सकते हैं। हालांकि, कई अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया है इस वित्त वर्ष में आखिर में रेट कट हो सकता है, लेकिन RBI अभी पॉलिसी रेट को यथावत रख सकता हैं। रीपो रेट वह रेट है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। यह दर फिलहाल 6.5 प्रतिशत है।

इस बीच देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अनुमान लगाया है कि RBI की MPC वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही( Q3FY25 ) में दरों में कटौती पर विचार कर सकती है। SBI का मानना है कि RBI अपने पॉलिसी स्टांस को ‘return adjustment’ के रूप में बनाए रखेगा और पहली रेट में कटौती Q3FY25 में होगी। हां, रेट कट सायकल काफी उथला हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, RBI Q3FY25 में रीपो रेट में कटौती पर विचार कर सकता है। बैंक ने ऐतिहासिक रुझानों का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन की तरह विकसित अर्थव्यवस्थाओं में रेट चेंज के जवाब में उभरती अर्थव्यवस्थाओं में ब्याज दरें दो महीने के अंतराल के साथ बदलती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.