विलियम्सन तीसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे:इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से करेंगे वापसी

Updated on 29-10-2024 04:53 PM

न्यूजीलैंड के बैटर केन विलियम्सन भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी नहीं खेलेंगे। विलियम्सन ग्रोइन इंजरी के रिहैब से गुजर रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम पहले दो मैचों को जीतकर 2-0 की बढ़त बनाने के साथ ही सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट एक नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि मुंबई में भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट में भी विलियम्सन हिस्सा नहीं लेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने घरेलू सीरीज से करेंगे वापसी

विलियम्सन इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से वापसी कर सकते हैं। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 28 नवंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है।

न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा कि विलियम्सन ठीक हो रहे हैं, लेकिन अभी हमें ज्वॉइन के लिए तैयार नहीं हैं। हमारा मानना ​​है कि उनके लिए सबसे अच्छा कदम न्यूजीलैंड में रहकर अपने रिहैब के आखिरी हिस्सा पर ध्यान लगाना है, ताकि वह इंग्लैंड सीरीज तक फिट हो सकें। कोच ने आगे कहा कि इंग्लैंड सीरीज में अभी एक महीना बाकी है। ऐसे में उन्हें रिकवर के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

विलियम्सन को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के दौरान चोट लगी थी। वे रिहैब के लिए न्यूजीलैंड लौट गए थे। टीम को उम्मीद थी कि वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे।

विलियम्सन ने भारत में 33.53 की औसत से बनाए हैं 

रन विलियम्सन ने भारत में खेले खेले 8 टेस्ट मैचों में 33.53 की औसत से रन बनाए हैं। उन्हें स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा बल्लेबाज माना जाता है।

न्यूजीलैंड ने 69 साल में पहली बार भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीता

न्यूजीलैंड ने 69 साल में पहली बार भारतीय सरजमीं पर भारत से टेस्ट सीरीज जीता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 1955 में खेला गया था। न्यूजीलैंड ने पहले बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया को 8 विकेट से हरा कर 36 साल बाद भारत में टेस्ट मैच जीता। वहीं पुणे में हुए दूसरे टेस्ट में भारत को 113 से हराया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.