इधर टेस्ट-वनडे सीरीज हारी विंडीज, उधर रसेल ने जीत ली एक और ट्रॉफी, मैदान पर मचाया बवाल

Updated on 07-08-2023 02:28 PM
ओन्टारियो: ग्लोबल कनाडा टी20 लीग 2023 का फाइनल मुकाबला 6 अगस्त रविवार को ओन्टारियो में खेला गया। फाइनल मैच सरे जगुआर्स और मोंट्रेल टाइगर्स के बीच खेला गया था। इस महा मुकाबले में जीत मोंट्रेल टाइगर्स की हुई। उन्होंने सरे को 5 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन की कप्तानी में मोंट्रेल ने यह खिताब अपने नाम किया है। आइये जरा नजर डालते हैं कि आखिर पूरे मैच में क्या-क्या हुआ।

मोंट्रेल टाइगर्स के कप्तान क्रिस लिन ने टॉस जीतकर फाइनल में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में सरे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना पाई। टीम के लिए सबसे ज्यादा 56 रन जतिंदर सिंह ने बनाए। इसके अलावा अयान खान ने 26 और मोहम्मद हारिस ने 23 रन बनाए। कप्तान इफ्तिखार अहमद पूरी तरह से फ्लॉप रहे। उनके बल्ले से सिर्फ 8 रन निकले। मोंट्रेल की ओर से सर्वाधिक 2 विकेट आयान खान ने लिए। कार्लोस ब्रेथवेट, अब्बास अफरीदी और आंद्रे रसेल को भी 1-1 सफलता मिली।

टाइगर्स को रदरफर्ड और रसेल ने जिताया मैच
मोंट्रेल टाइगर्स के सामने 131 रन का टारगेट था। टी20 में यह टारगेट हासिल करना कोई बड़ी बात नहीं है। बस एक साझेदारी और मैच आपके हाथ में। लेकिन जी टी20 के फाइनल में ऐसा देखने को नहीं मिला। मोंट्रेल टाइगर्स को 131 रन का टारगेट बनाने के लिए पूरे 20 ओवर खेलने पड़े। ओपनर मोहम्मद वसीम पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद कप्तान क्रिस लिन ने 31 रन की अच्छी पारी खेली। लेकिन टाइगर्स का मध्य क्रम फ्लॉप रहा।

हालांकि इसके बाद वेस्टइंडीज के शर्फेन रदरफर्ड और आंद्रे रसेल ने कैरेबियाई पावर दिखाई और मोंट्रेल को अंत में पांच विकेट से फाइनल जिता दिया। रदरफर्ड ने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन बनाए। वहीं रसेल ने महज 6 गेंदों में 2 छक्के और 1 चौके की मदद से नाबाद 20 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। सरे की ओर से इफ्तिखार अहमद ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। स्पेंसर जॉनसन और अयान खान ने भी 1-1 विकेट लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.