टमाटर से बनेगी शराब, एडिबल शीट्स भी होंगी तैयार! स्टार्टअप्स के नए आइडिया को मिली केंद्र से फंडिंग

Updated on 23-11-2024 04:23 PM
नई दिल्ली: प्याज की कीमतों पर काबू पाने के लिए पहली बार नासिक से दिल्ली, लखनऊ, गुवाहाटी सहित देश के प्रमुख शहरों में ट्रेन से प्याज भेजने के साथ केंद्र सरकार टमाटर के मामले में भी नए कदम उठा रही है। खेतों से बाजार तक टमाटर लाने में होने वाली बर्बादी घटाने और सप्लाई चेन को बेहतर करने के मोर्चे पर कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री ने टोमैटो ग्रैंड चैलेंज (TGC) हैकाथॉन कराया।

इसमें से 28 स्टार्टअप्स के अच्छे आइडिया को चुनकर उनको अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए पैसा दिया गया। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने बताया कि पिछले साल एजुकेशन मिनिस्ट्री के साथ मिलकर जून में शुरू किए गए TGC के तहत 1376 आइडिया आए थे। इनमें 28 स्टार्टअप्स चुने गए और 14 आइडिया के पेटेंट हो चुके हैं।

एक से बढ़कर एक आइडिया

निधि खरे ने बताया कि एक स्टार्टअप ने टमाटर से शराब बनाने का आइडिया पेश किया। दूसरी टमाटर से एडिबल शीट्स तैयार कर रही है। TCG में फूड प्रोसेसिंग के लिए हाइब्रिड फोटो कैटालिक सोलर ड्राइंग टेक्नीक और टमाटर को जल्द खराब होने से बचाने के लिए स्मार्ट पोर्टेबल फ्रूट प्रिजर्वेशन सिस्टम बनाने से लेकर स्टोरेज तक से जुड़े आइडिया चुने गए।

एक स्टार्टअप ने जीरो एनर्जी कूलिंग चैंबर यूनिट बनाई है, जिसमें टमाटर एक से दूसरी जगह ले जाने में ठंडा रखने के लिए बाहरी एनर्जी की जरूरत नहीं पड़ती। खरे ने कहा कि TCG से जो आइडिया सामने आए हैं, उनसे टमाटर की सप्लाई चेन को बेहतर बनाने और बर्बादी घटाने के साथ उपभोक्ताओं और किसानों को फायदा होगा।

दो लाख लाख टन से ज्यादा टमाटर का उत्पादन

अक्टूबर में फूड इंफ्लेशन 10.87% पर पहुंच गई थी, जो पिछले साल जुलाई के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, सब्जियों में महंगाई दर 42.2% के साथ 57 महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। कृषि मंत्रालय के तीसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक, 2023-24 में 213,20 लाख टन टमाटर उत्पादन का अनुमान है, जो 2022-23 के मुकाबले 4% अधिक होगा।

अभी क्या है टमाटर और प्याज की कीमत?

खुदरा बाजार में अभी टमाटर महंगा मिल रहा है। बाजार में टमाटर की कीमत 50 से 80 रुपये प्रति किलो है। वहीं प्याज 50 से 70 रुपये प्रति किलो मिल रही है। हालांकि कई जगह टमाटर और प्याज की कीमत 90 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत की कुछ अच्छी बातें निकल कर सामने आईं हैं। संकेत मिले हैं कि दोनों देश के वार्ताकार अगले 60 दिनों…
 24 June 2026
नई दिल्‍ली: ऋषभ पंत की सैलरी में 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कटौती पर दिग्‍गज उद्योगपति हर्ष गोयनका ने चुटकी ली है। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट…
 24 June 2026
नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। इसके तहत स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर जैसी कंपनियां अब अपने ब्रांड…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट से एक और बड़ा झटका लगा है। अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नीरव…
 24 June 2026
नई दिल्ली: किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने देश…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार के साथ सब्सिडी और इंसेंटिव से जुड़े विवादों के चलते दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के अगले विस्तार को राज्य…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी एक फ्लाइट बीते सोमवार की रात दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हुई थी। उसमें 200 से अधिक…
 24 June 2026
नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने के लिए हुए समझौते (MoU) के बाद भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। विदेश मंत्रालय के…
 23 June 2026
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
Advt.