कैलाश खेर की सुरीली तान और आतिशबाजी के साथ 'खेलो एमपी' का भव्य आगाज, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

Updated on 28-01-2026 02:23 PM

भोपाल। राजधानी का टीटी नगर स्टेडियम मंगलवार शाम एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना। हल्की बूंदा-बांदी के बीच जब सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक पद्मश्री कैलाश खेर ने अपनी जादुई आवाज में सुर छेड़े, तो पूरा मैदान रोमांच से भर उठा। मौका था 'खेलो एमपी यूथ गेम्स' की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के भव्य शुभारंभ का। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस खेल महाकुंभ का आगाज किया।

विशेष रूप से केंद्रीय खेल मंत्री डा. मनसुख मांडविया भी आनलाइन माध्यम से इस गौरवशाली पल के साक्षी बने। इस मौके पर मप्र के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री कैलाश सारंग, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, मप्र ओलिंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह समेत अन्य मंत्रीगण मौजूद रहे। खेलों की थीम पर रोमांचक प्रस्तुतियां समारोह पूरी तरह खेलों के जुनून को समर्पित रहा।

'इंडियाज गाट टैलेंट' फेम डांस ट्रूप की आकर्षक प्रस्तुतियों और खेलों के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती नृत्य-नाटिका ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भव्य आतिशबाजी ने आसमान को सतरंगी रोशनी से सराबोर कर दिया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह आयोजन मध्यप्रदेश को खेलों के क्षेत्र में देश का सिरमौर बनाएगा।

पारंपरिक खेलों का तड़का, 31 जनवरी तक घमासान देश में पहली बार खेल विभाग और सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के तालमेल से आयोजित इस टूर्नामेंट में 28 खेल शामिल हैं। इस बार पिट्टू, रस्साकशी और मलखंब जैसे पारंपरिक खेलों को भी विशेष स्थान दिया गया है। 31 जनवरी तक चलने वाली ये प्रतियोगिताएं भोपाल सहित इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे शहरों में आयोजित होंगी। 10 संभागों से आए हजारों युवा खिलाड़ी अब मेडल के लिए अपना पसीना बहाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.