घातक बल्लेबाज और ये तगड़े गेंदबाज, SRH के खिलाफ ऐसी होगी RCB की प्लेइंग 11, काव्या मारन की टीम टेंशन में होगी

Updated on 27-03-2026 12:13 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में अपना पहला ऐतिहासिक खिताब जीतने के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 2026 के सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम मैनेजमेंट ने नीलामी में कुछ चतुर बदलाव किए हैं जिससे टीम पहले से कहीं अधिक संतुलित और घातक नजर आ रही है। हालांकि, सीजन शुरू होने से पहले ही मुख्य तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड का शुरुआती मैचों से बाहर होना एक चिंता का विषय है लेकिन टीम में मौजूद गहराई इस कमी को पूरा करने का दम रखती है।

कोहली और साल्ट की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी

बल्लेबाजी क्रम की बात करें तो दिग्गज विराट कोहली के साथ इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज फिल साल्ट पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। पिछले सीजन के मैचों में इन दोनों ने शानदार फॉर्म दिखाया है। नंबर 3 के लिए टीम के पास देवदत्त पडिक्कल और नए शामिल हुए वेंकटेश अय्यर के रूप में दो बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। वेंकटेश अय्यर को नीलामी में शामिल करना टीम की रणनीति का हिस्सा है जो मध्यक्रम को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

कप्तान पाटीदार मिडिल ऑर्डर में मौजूद

टीम की कमान रजत पाटीदार के हाथों में होगी जो नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ पाटीदार का रिकॉर्ड शानदार है जो बीच के ओवरों में रन गति बनाए रखने के लिए अहम होगा। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि फिनिशर के तौर पर टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे पावर-हिटर्स टीम को अंतिम ओवरों में बड़े स्कोर तक ले जाने की काबिलियत रखते हैं।

ऑलराउंडर और गेंदबाजी का संतुलन

अनुभवी ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या नंबर 8 पर बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन विभाग में संतुलन प्रदान करेंगे। जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में गेंदबाजी की कमान अनुभवी भुवनेश्वर कुमार संभालेंगे। उनका साथ देने के लिए न्यूजीलैंड के जैकब डफी और युवा मंगेश यादव को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। मैच की परिस्थितियों और पिच के मिजाज को देखते हुए टीम सुयश शर्मा या रसिक डार में से किसी एक को मैदान पर इमपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतार सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11:

फिल साल्ट, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव, (इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.