2,850 करोड़ की बिक्री, लाइफबॉय नहीं रहा देश का नंबर 1 साबुन, कौन निकल गया है उससे आगे

Updated on 30-12-2025 01:51 PM
नई दिल्ली: विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग (WCCL) ने दावा किया है कि उसका प्रमुख साबुन ब्रांड संतूर अब भारत का सबसे बड़ा साबुन ब्रांड बन गया है। इसने हिंदुस्तान यूनिलीवर के लाइफबॉय को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी का दावा है कि 2025 में संतूर ने 2,850 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया। इस तरह यह लाइफबॉय से आगे निकल गया है जबकि लक्स तीसरे नंबर पर है। हालांकि, कंपनियों के लिए अपने ब्रांड का अलग-अलग रेवेन्यू बताना जरूरी नहीं होता, इसलिए इन आंकड़ों की पुष्टि करना मुश्किल है।

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक विप्रो कंज्यूमर केयर का कहना है कि उसने कई स्रोतों से जानकारी जुटाई है और उसे अपनी लीड पर पूरा भरोसा है। WCCL के सीईओ विनीत अग्रवाल ने कहा, "हमारे और लाइफबॉय के बीच काफी अंतर है।" AC Nielsen के जनवरी से नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार संतूर की मार्केट हिस्सेदारी 8.7% थी। वहीं लाइफबॉय की 12.1% और लक्स की 12.2% थी।

विप्रो वर्सेज हिंदुस्तान यूनिलीवर

लेकिन अग्रवाल ने इन आंकड़ों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "संतूर ग्रामीण इलाकों में बहुत मजबूत है, जबकि AC Nielsen का पैनल ग्रामीण बाजारों को ठीक से नहीं दिखाता। संतूर की बिक्री आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में ज्यादा है। ऐसा लगता है कि AC Nielsen का पैनल इन राज्यों को पर्याप्त वेटेज नहीं देता है।"
दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम अपने ब्रांड्स की प्रतिस्पर्धा का आकलन करने के लिए विभिन्न डेटा स्रोतों को देखते हैं। इनमें कंपनियों के प्रकाशित परिणाम और नील्सन और Kantar के डेटा शामिल हैं। हम व्यक्तिगत ब्रांड्स की बाजार हिस्सेदारी साझा नहीं करते हैं। फिलहाल, हम एक क्लोज्ड पीरियड में हैं।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.