बोनस बांटने के साथ कंपनी करेगी शेयरों का टुकड़ों में बंटवारा

Updated on 11-09-2022 06:23 PM

शेयर बाजार के निवेशकों को बोनस का इंतजार हमेशा रहता है। और अगर हाई रिटर्न देने वाली कंपनी बोनस बांटे तो निवेशकों की खुशी दोगुनी हो जाती है। एक्सल रिएल्टी एन इंफ्रा लिमिटेड (Excel Realty N Infra) उन्हीं कुछ कंपनियों में से एक है जिसने निवेशकों को पहले तगड़ा रिटर्न दिया और अब कंपनी बोनस (Bonus Share) देने जा रही है। इसके अलावा कंपनी के मैनेजमेंट ने स्टॉक स्प्लिट (Stock Split Date) की मंजूरी भी दे दी है। आइए जानते इस स्टॉक पर फॉर्मेंस कैसा है, साथ बोनस और स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट (Record Date) कब है? 

कब है रिकॉर्ड डेट 

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में तय हुआ था कि कंपनी के 1 शेयर को 10 बांट दिया जाएगा। इसके अलावा एक्सल रिएल्टी एन इंफ्रा लिमिटेड अपने निवेशकों को 2 शेयरों पर एक शेयर बोनस के रूप में भी देगी। कंपनी की तरफ अब इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया गया है। कंपनी ने रेगुलेटरी को दी जानकारी में बताया है कि बोनस और स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 28 सितंबर 2022, दिन बुधवार रहेगा। बता दें, यह एक स्मॉल कैप कपंनी है, जिसका मार्केट कैप 64.99 करोड़ रुपये का है।

कैसा है इस स्टॉक का परफॉर्मेंस? 

एक्सल रिएल्टी एन इंफ्रा लिमिटेड शुक्रवार को 4.79 रुपये की गिरावट के साथ 6.95 रुपये पर क्लोज़ हुआ था। कंपनी ने पिछले एक साल के दौरान निवेशकों को 101.45 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, तीन साल पहले जिस किसी निवशेक ने पैसा लगाया होगा और अपना इंवेस्टमेंट होल्ड किया होगा उन्हें अबतर 396.43 प्रतिशत का रिटर्न मिल चुका होगा। इस साल का इस स्टॉक का प्रदर्शन खराब रहा है। साल 2022 में एक्सल रिएल्टी एन इंफ्रा लिमिटेड के शेयर के भाव में 27.33 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 13.37 रुपये (12 जनवरी 2022) है। कंपनी के 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 2.85 रुपये (1 नवंबर 2022) है। बता दें, लो P/B की वजह से कंपनी का मौजूदा शेयर का भाव ओवरवैल्यूड माना जाक रहा है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.