अक्षय कुमार ने किनके साथ किया 'टिप टिप बरसा पानी' पर ऐसा कमाल डांस, 'छोटी सरदारनी' से जुड़ी थीं ये मोहतरमा
Updated on
19-04-2025 02:21 PM
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी फिल्म 'मोहरा' का गाना 'टिप टिप बरसा पानी' के गाने पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं जिसमें रवीना टंडन के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आई थी। हालांकि, इस वीडियो में अक्षय रवीना के साथ नहीं बल्कि किसी और के साथ परफॉर्म करते दिख रहे हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी: चैप्टर 2' ने अच्छी ओपनिंग की है। वहीं फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से काफी तारीफें भी मिल रही हैं। अब सोशल मीडिया पर अक्षय का वो अंदाज नजर आया है जो साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहरा' में दिखा था। बताया जा रहा है कि इस गाने में नजर आ रही ये लड़की Irina Rudakova है। दरअसल इरीना ने खुद सोशल मीडिया पर इस वीडियो के लिए पोस्ट किया।
वीडियो शेयर कर लिखा- अक्षय ने आग लगाई
उन्होंने लिखा- वॉव, थैंक यू सो मच, जिसपर किसी ने पूछा है कि क्या इस वीडियो में अक्षय के साथ आप हैं? इसपर इरीना ने रेड हार्ट इमोजी शेयर की है। वहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर लिखा- अक्षय ने आग लगाई। बता दें कि इरीना रुदाकोवा एक मल्टी टैलेंटेड कलाकार हैं जो मॉडलिंग, एक्टिंग और स्पोर्ट्स और हेल्थ के प्रति अपने जुनून के लिए जानी जाती हैं।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक सफल करियर के लिए भारत आईं
इरीना मूल रूप से विदेशी हैं और वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक सफल करियर के लिए भारत आईं। इरीना ने साल 2022 में 'छोटी सरदारनी' से अपनी जर्नी शुरू की। साल 2023 में मराठी सॉन्ग 'टक्सेडो' में भी उन्हें काफी सराहा गया। वहीं वो 'बिग बॉस 5' (मराठी) में भी बतौर कंटेस्ट बनकर पहुंचीं।
उनके परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही
खैर, इस लेटेस्ट गाने में अक्षय कुमार के साथ उनके परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है। जहां दोनों की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है, वहीं अक्षय का स्वैग हर किसी को दीवाना बना रहा है।
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…