यशस्वी जायसवाल के तूफानी शतक से राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से रौंदा, दर्ज की एकतरफा जीत

Updated on 23-04-2024 01:40 PM
जयपुर: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को विकेट से 9 हरा दिया। मैच में मुंबई की टीम ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 179 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल की दमदार 104 रनों की पारी से 8 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर किया। राजस्थान की यह 8 मैचों में से 7वीं जीत है। इस जीत के साथ उसके अब 14 अंक हो गए हैं और वह लगभग अब प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करते हुए दिख रही है।

राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए इस सीजन का अपना पहला शतक जड़ा। यशस्वी का आईपीएल में यह दूसरा शतक है। राजस्थान के लिए यशस्वी 104 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी ने सिर्फ 59 गेंद में अपना शतक पूरा किया। अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 7 छक्के और 9 चौके भी लगाए। इसके साथ यशस्वी 23 साल से कम की उम्र में तीन टी20 शतक जड़ने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

बारिश ने डाली थी मैच में खलल
मुंबई और राजस्थान के बीच यह मुकाबला बारिश प्रभावित रहा था। राजस्थान की पारी में जैसे ही पावर प्ले का खेल समाप्त हुआ तेज बारिश होने लगी। उस समय तक टीम ने बिना किसी नुकसान के 6 ओवर में 61 रन बना लिए थे। बारिश के बाद जब खेल शुरू हुआ तो पीयूष चावला ने जोस बटलर का विकेट लेकर मुंबई को पहली सफलता दिलाई, लेकिन इसके बाद यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। यशस्वी के शतक के साथ संजू 28 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद रहे।

हार्दिक ने टॉस जीतकर चुनी थी पहले बैटिंग
राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। बल्लेबाजी में मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। ईशान किशन और रोहित शर्मा समेत सूर्यकुमार यादव सस्ते में पवेलियन वापस लौट गए थे। हालांकि तिलक वर्मा (65) और निहाल बढ़ेरा (49) की दमदार बैटिंग से मुंबई ने किसी तरह 179 रन बनाने में सफल रही थी। हालांकि, मुंबई के गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.