'भेड़िया' बने 'टाइगर' सलमान खान, ट्रोल बोले- अब हिरण का शिकार करने में आसानी होगी

Updated on 13-11-2022 07:31 PM
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और वरुण धवन की ट्यूनिंग कमाल की है। वरुण धवन जब भी सलमान खान होस्टेड शो 'बिग बॉस' पर आए हैं तो दोनों ने जमकर मस्ती की है। फैंस भी दोनों को साथ देखना पसंद करते हैं। वरुण धवन और सलमान खान एक साथ हों और कोई मस्ती ना करें, ऐसा कैसे हो सकता है। हाल ही में जब दोनों एक्टर मिले तो उन्होंने एक इंट्रेस्टिंग इंस्टा रील शूट कर डाली।
जब 'भेड़िया' बने 'टाइगर' सलमान खान
इस रील में सलमान खान फिल्म 'भेड़िया' वाला फिल्टर इस्तेमाल करके इंसान से भेड़िए में बदलते नजर आ रहे हैं। 'टाइगर' को 'भेड़िया' लुक लेते हुए देखना वाकई काफी इंट्रेस्टिंग है। सलमान खान इस लुक में काफी भयानक लग रहे हैं। वरुण धवन ने इस रील को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- भाई बने भेड़िया।
बिग बॉस में सलमान संग खूब की मौज मस्ती
वरुण धवन ने लिखा- उन्हें बाइट करना ही था। बिग बॉस पर भाई के साथ बहुत मजा आया। मिलते हैं 25 नवंबर को सिनेमाघरों में। बता दें कि वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' 25 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है और इस फिल्म से ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'स्त्री' जैसी परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है।
ट्रोल बोले- अब हिरन पकड़ने में आसानी होगी
बात करें कमेंट सेक्शन की तो लोगों ने सलमान खान के इस वीडियो पर जमकर मजे लिए हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- अब हिरन का शिकार करने में आसानी हो जाएगी। कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- अब हिरन मारेंगे? एक शख्स ने लिखा- हिरन चैट छोड़कर भाग गए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- टाइगर कब से भेड़िया बनने लगे? एक शख्स ने लिखा- वो टाइगर है, भेड़िया नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.