गांजा बेचती महिला गिरफ्तार, मादक पदार्थ जब्त

Updated on 14-07-2025 04:54 PM

रायपुर। जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रही एक महिला को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़कर 930 ग्राम गांजा जब्त किया है। आरोपी महिला अपने घर में ही गांजा रखकर बिक्री कर रही थी। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खोलीपारा नवापारा की रहने वाली महिला राधिका साहू, पत्नी स्वर्गीय लालचंद साहू (उम्र 38 वर्ष) अपने घर में सफेद प्लास्टिक की बोरी में झिल्ली में पैक गांजा रखकर बिक्री कर रही है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्यवाही की और महिला को गांजा के साथ पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 930 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,000 बताई जा रही है। महिला के खिलाफ अपराध क्रमांक 257/2025, धारा 20(b) NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे रायपुर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना गोबरा नवापारा में पदस्थ उपनिरीक्षक जी.पी. चिंडा, उपनिरीक्षक सुनील कश्यप, प्रधान आरक्षक कोमल वर्मा, महिला प्रधान आरक्षक अंजलि पाटले, आरक्षक कशान रजा, हुलास साहू एवं सैनिक सोनू निर्मलकर की विशेष भूमिका रही। पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.