महिला ने चप्पल से बीच सड़क पर उतारा मनचले का भूत, पिटाई के बाद बंध गई घिग्गी

Updated on 28-11-2023 02:36 PM
ग्वालियर: शहर में इन दिनों एक तरफ जहां आचार संहिता लागू है। वहीं, दूसरी तरफ अपराधी खुलेआम कानून की नाकामियों का मखोल उड़ाते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में बीती रात देखने को मिला। जब एक महिला के साथ एक मनचले ने छेड़छाड़ की। वहीं, आसपास के लोग जब मदद के लिए नहीं आए तो महिला ने स्वयं साहसी कदम उठाते हुए उस मनचले की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जिसका आते जाते लोगों ने वीडियो बनाया जो की जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर पर बीती रात एक महिला अपने घर की तरफ जा रही थी। तभी सड़क चलते एक मनचले ने महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। कुछ देर तक तो महिला ने जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद महिला ने लोगों को भी बोला लेकिन कोई भी बीच में नहीं आया। तो महिला ने स्वयं इस समस्या का समाधान करने के लिए अपनी चप्पल उत्तरी सबक सिखाना शुरू कर दिया।

चप्पल से उतारा इश्क का भूत


बीच रास्ते युवक की छेड़छाड़ से परेशान होकर महिला ने खुद ही अच्छे से सबक सिखाने की ठान ली। पैरों में पहनी चप्पल उठाकर महिला ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। साथ ही उसकी शिकायत घरवालों से भी करने की बात कहने लगी। चप्पल पड़ते ही युवक के इश्क का भूत तुरंत उतर गया। इतना ही नहीं महिला का आक्रोशित रूप देखकर मनचला रास्ता नापता हुआ नजर आया।

पुलिस की गश्ती पर उठ रहे सवाल


चप्पलों से मनचले की पिटाई करती हुई महिला का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे पुलिस की नाकामी बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग महिला का उत्साहवर्धन भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है जब महिला युवक की पिटाई कर रही थी तब यह वीडियो किसी राह चलते व्यक्ति ने बनाया था।

वीडियो बनाने वाले को सराहा


उस युवक का महिला भी समर्थन करते हुए कह रही थी कि भाई साहब इसका वीडियो जरूर बनाएं। महिला से पिटने के बाद युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि जब महिला यहां से रोजाना गुजरती थी तो यह महिला से रोज ही छेड़छाड़ करता था। तंग आकर महिला ने चप्पलों से उसकी जमकर मारपीट कर दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.