खेत में करंट लगने से महिला की मौत, खुले बिजली तार की चपेट में आई

Updated on 23-07-2026 12:13 PM

बेमेतरा, जिले के थान खम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुवारा में बुधवार सुबह खेत में काम करने गई एक महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण खेत में फिसलन होने से महिला का पैर फिसल गया और वह जमीन के पास झूल रहे खुले बिजली सर्विस वायर की चपेट में आ गई।

मृतका की पहचान मनीषा यादव (33), पति सीताराम यादव, निवासी ग्राम गुवारा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह रोज की तरह सुबह करीब 9 बजे कृषि कार्य के लिए खेत पहुंची थी। इसी दौरान हादसा हो गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

सूचना मिलने पर थान खम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में खेत के ऊपर से गुजर रहे खुले और नीचे झुके बिजली तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.