अवैध शराब बेचने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार

Updated on 19-05-2025 12:45 PM
रायपुर। गुढियारी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां मुखबिर की सूचना पर शराब की तस्करी कर रही एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
आरोपी महिला अपने एक्टिवा वाहन में अवैध रूप से शराब लेकर बिक्री हेतु जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनिया नामक महिला एक्टिवा वाहन क्रमांक CG04MN0496 में शराब की तस्करी कर रही है।

सूचना की पुष्टि होते ही गुढियारी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और संदेहास्पद महिला को एक बैग के साथ पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मयुरी धनगर उर्फ सोनिया, पिता ओमप्रकाश धनगर, उम्र 29 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, गोगांव थाना गुढियारी, रायपुर बताया।

पुलिस ने जब महिला के लाल-काले रंग के बैग की तलाशी ली तो उसमें 88 पौवा देशी मसाला मदिरा बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग ₹8,800 आंकी गई है।


इसके साथ ही एक एक्टिवा वाहन जिसकी कीमत लगभग ₹70,000 है, को भी जप्त किया गया। इस संपूर्ण कार्रवाई के आधार पर थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 265/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। गुढियारी पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब व्यापार के खिलाफ सख्ती का परिचायक है और स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.