दुर्ग परीक्षा देने आई युवती के जेवर चोरी:गेट के बाहर स्कूटी की डिग्गी से पर्स ले गए चोर, राजनांदगांव से आई थी युवती

Updated on 09-02-2026 12:09 PM
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले के कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, खम्हरिया परिसर में परीक्षा देने आई युवती का पर्स चोरी हो गया। अज्ञात चोर ने एक्टिवा की डिग्गी खोलकर पर्स निकाल लिया। जिसमें सोने के जेवर, कैश और 2 मोबाइल थे। चोरी की कुल कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आकांक्षा पटेल राजनांदगांव की रहने वाली है। 8 फरवरी को वह सीटेट परीक्षा देने राजनांदगांव से भिलाई स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज खम्हरिया पहुंची थी। सुबह करीब 9 बजे एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले उसने 3 सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, 8 हजार कैश, वीवो का मोबाइल और आईफोन पर्स में रख लिया।

परीक्षा में ले जाना मना, इसलिए बाहर रखा

परीक्षा केंद्र के अंदर सामान ले जाना प्रतिबंधित था, इसलिए आकांक्षा ने पर्स को अपनी एक्टिवा (CG 08 AC 6900) की डिग्गी में रखकर वाहन लॉक कर दिया और परीक्षा देने कॉलेज के अंदर चली गई। परीक्षा खत्म होने के बाद जब वह वापस वाहन के पास पहुंचीं और डिग्गी खोली, तो पर्स गायब था।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़िता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक्टिवा की डिग्गी खोलकर उसमें रखा पर्स चोरी कर लिया। घटना की जानकारी युवती ने अपने भाई को दी और इसके बाद स्मृति नगर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर कॉलेज परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.