महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री ने ली विभागीय समीक्षा बैठक

Updated on 15-09-2025 12:31 PM

बलरामपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सयुंक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने बैठक में विभागों से सम्बंधित योजनाओं की अद्यतन जानकारी लेकर जमीनी स्तर पर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का बेहतर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश देते हुए कहा कि योजना अंतर्गत प्राप्त राशि का लाभार्थियों को बेहतर उपयोग करने प्रेरित करें। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जरूरतमंद असहाय परिवारों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बाल विवाह के रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लेते हुए कहा कि किशोरी बालिकाओं को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दे ताकि बाल विवाह मुक्त जिला एवं राज्य बनाने की ओर अग्रसर हो।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों को निर्धारित समयावधि में खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी एवं मैदानी स्तर के अधिकारी-कर्मचारी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। साथ ही निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, प्रदान की जाने वाली पोषण आहार एवं गुणवत्ता का भी अवलोकन करें। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं बच्चों को नियमित रूप से अध्यापन कराने की बात भी कही। इस दौरान उन्होंने पोषण वाटिका, रेडी-टू-ईट के वितरण के बारे में भी जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। 

इस दौरान उन्होंने विकासखण्डवार कुपोषण की भी जानकारी ली। उन्होंने एनआरसी सेंटर के बेहतर संचालन के साथ कुपोषित बच्चों को नियमित रूप से पोषण आहार प्रदान कर सुपोषित करने के निर्देश दिये। श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस दिशा में सक्रिय होकर बेहतर कार्य करते हुए कुपोषण दर में कमी लाने को कहा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की जानकारी ली तथा निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण कराने को कहा। उन्होंने जिले में स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण की भी जानकारी लेते हुए भवनों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों जानकारी लेकर भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शिता पूर्ण करने को कहा। 

उन्होंने सक्षम योजना की समीक्षा कर महिलाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने तथा उन्हें स्वरोजगार जोड़ने की बात कही। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने घरेलू हिंसा पर भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उसे रोकने के लिए ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से प्रचार-प्रसार करने को कहा। इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों में डेली ट्रैकिंग एवं मॉनिटरिंग, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाईल्ड लाईन, सखी वन स्टॉप सेंटर सहित विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। 

बैठक में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने संचालित विभागीय योजनाओं सहित समाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशन योजना की जानकारी लेते हुए पात्र पेंशन हितग्राहियों को लाभान्वित करने को कहा। इस दौरान उन्होंने विभाग अंतर्गत भरे एवं रिक्त पदों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए।

बैठक में समाज कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव, कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक  वैभव बैंकर रमनलाल, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्रीमती विस्मिता पाटले, प्रभारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग सुश्री स्टेला खलखो सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.