बिहान से जुड़कर महिलाएं बन रहीं हैं लखपति

Updated on 10-08-2024 02:14 PM

रायपुर । महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाएं धरातल पर सार्थक साबित हो रहीं हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड निवासी मंजू राजवाड़े ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से एक सफल उद्यमी बनने की कहानी को फलीभूत की हैं। उनकी कहानी से क्षे़त्र की  अनेक महिलाओं को प्रेरणा मिली हैं और वे लखपति दीदी के रूप में एक मिसाल बनकर सामने आई है।

लखपति दीदी मंजू राजवाड़े ने बताया कि उनके पति रुपचंद राजवाड़े कृषि कार्य से जुडे़ हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनकी घर आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी। घर परिवार की जिम्मेदारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। इस दौरान मंजू राजवाड़े को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के बारे में जानकारी मिली और बिहान योजना से जुड़कर उनकी जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया है।

गौरतलब है कि मंजू राजवाड़े ने गांव की 10 महिलाओं के साथ मिलकर ‘‘खुशी स्व-सहायता समूह’’ बनाया। महिला समूह के माध्यम से बैंक में खाता खोलकर छोटी-छोटी राशि की बचत करने लगे। सबसे पहले उन्हें व्यवसाय के लिए रिवोल्विंग फंड में 15 हजार रुपए की सहायता मिली। जिससे उन्होंने अपने कच्चे मकान में छोटा सा किराने की दुकान खोली। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किराने की दुकान अच्छी चलने लगी। बैंक से लगातार लेन-देन होने पर उनका क्रेडिट बढ़ते ही चला गया। जिसके कारण बैंक से लोन लेकर उन्होंने अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाया। उन्होंने गांव में छोटी सी दुकान से शुरुआत की थी। आज किराना दुकान के साथ-साथ उन्होंने चप्पल जुता और कपड़े का भी दुकान खोल लिया है। मेहनत और कठिन परिश्रम से उन्होंने अपना पक्का मकान भी बना लिया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से उनकी जीवनशैली में बड़ा बदलाव लाया है। वर्तमान में उनकी सालाना बचत एक लाख रुपए तक हो जाती है।   

छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना से जुड़कर श्रीमती राजवाड़े आज लखपति दीदी की सूची में शामिल हैं। उन्होंने महिलाओं को रोजगार और स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से जुड़कर महिलाएं अपने सपनों को पूरा कर रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.