महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं में बहुत खुशी

Updated on 13-02-2024 12:33 PM

राजनांदगांव। राज्य शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार लाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। जिसके लिए पात्र विवाहित महिलाओं से 20 फरवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में महतारी वंदन योजना के आवेदन भरवाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। महिलाओं ने इस योजना का लाभ लेने के लिए आज 19 हजार 466 फार्म भरे हैं। अब तक कुल 1 लाख 81 हजार 229 आवेदन जमा किए गए हैं। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं बहुत खुशी से आवेदन जमा कर रही हैं। महिलाओं को फार्म भरने में कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए महिलाओं को मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है और उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। शासन की यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में हरसंभव कार्य किए जा रहे हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ होगी और समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता कमी को दूर होगी। इसके साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार होगा और आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। योजनांतर्गत आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है और पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च 2024 को किया जाएगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विभाग द्वारा www.mahtarivandan.cgstate.gov.in और मोबाइल ऐप जारी किया गया है, इस लिंक और एप्प पर महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए किसी भी तरीके का शुल्क नहीं देना है। इसके अलावा महिलाएं अपने क्षेत्र के आगंनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) और वार्ड प्रभारी से संपर्क कर उनके लॉगिन यूजर आईडी से आवेदन कर सकती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.