गौठान के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने कमाए 6.64 लाख

Updated on 11-08-2023 06:08 PM

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ शासन कि अति महत्वपूर्ण, महत्वकांक्षी एवं फ्लेगशिप योजना का आरम्भ 20 जुलाई 2020 को हरेली त्यौहार के दिन ग्राम पंचायत सिलफिली में हुआ। गौठान जिसका कुल रकबा 12.50 एकड़ है। जिसके 7 एकड़ में चारागाह एवं बाड़ी का कुल रकबा लगभग 5 एकड़ है। जिसमें वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन, बकरी पालन एवं केचुआ उत्पादन का कार्य किया जाने लगा। उक्त कार्याे में ग्राम के ही महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का बड़ी भागीदारी रही एवं उनके अथक परिश्रम के फलस्वरूप आज योजना प्रारंभ होने के तीन साल पश्चात् समूह की महिलाओं के आमदनी में आमूलचूल परिवर्तन आया है, जो उनके आत्मविश्वाश एवं उनके कठिन मेहनत में साफ साफ नजर आता है। योजना में सहभागी सभी महिलाओं का आर्थिक स्थिति योजना प्रारंभ से पहले उतनी अच्छी नहीं थी, परन्तु आज सभी महिलाएं आर्थिक रूप से अपने आप को सक्षम साबित करने एवं समाज में अपना अलग नाम बनाने में कामयाब हुए है। यह सब शासन के महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना से संभव हुआ है।

एक नजर महिलाओ समूह के आज तक के अर्जित आमदनी का पर
माँ दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह सिलफिली की 10 महिलाओं द्वारा वर्मी कम्पोस्ट 747.49 क्विंटल उत्पादन किया गया है। जिसमें से 732.49 क्विंटल विक्रय उपरांत राशि रूपये 2.26 लाख शुद्ध लाभ के रूप में महिला समूह को प्राप्त हुआ है। मशरूम उत्पादन से 16 हजार एवं केंचुआ उत्पादन से 14 हजार लाभ हुआ है। इस प्रकार समहू का कुल आय 2.56 लाख रहा है एवं वर्तमान में इनका उत्पादन सतत जारी है।

सरस्वती स्वयं सहायता समूह कि महिलाओ ने मुर्गीपालन से आज तक 45 हजार की आमदनी अर्जित किये है। महामाया स्वयं सहायता समूह एवं प्रगति सक्ति स्वयं सहायता समूह कि महिलाओ द्वारा बाड़ी उद्यानिकी एवं सब्जी की फसलों से आज तक कुल 3.63 लाख राशि आमदनी अर्जित किये है। इस प्रकार गौठान में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूह की कुल आय 6.64 लाख है। महिलाओं के द्वारा कि गई परिश्रम का परिणाम लाभ के रूप में मिला एवं जिससे महिलाये आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त कर अपने घरेलू जरूरतें एवं आवश्यक वस्तुए जैसे पलंग, फ्रीज एवं अन्य आवश्यक सामग्री का क्रय किया है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के उपचार, बेटियों की शादी, बच्चों की जरूरतें एवं शिक्षा दीक्षा में व्यय कर आत्मसम्मान से जीवन का निर्वहन कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.