जगदलपुर की महिलाओं ने महतारी वंदन योजना में दिखाई उत्सुकता

Updated on 07-02-2024 05:38 PM

जगदलपुर। जिले में महतारी वंदन योजना अंतर्गत योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं ने विशेष तौर पर उत्सुकता दिखाई है। इस योजना से आवेदन पत्र भरने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित विशेष शिविरों में महिलाओं में खासा उत्साह परिलक्षित हो रहा है। इस योजना के प्रति महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर की है और उनके चेहरे पर खुशी झलक रही है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में शासन की यह पहल अनोखी है। योजना की पूरी जानकारी लेने, दस्तावेज देने एवं फार्म भरने की पूरी प्रक्रिया के दौरान महिलाओं में उत्साह एवं प्रसन्नता नजर आ रही है।

इस बारे में बातचीत करने पर जगदलपुर शहर के लालबाग निवासी श्रीमती आसमती कश्यप ने हल्बी बोली में बताया कि हम सभी महिलाएं बहुत खुश है कि हमारे खाते में प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि आएगी। वे इस योजना अंतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग साग-सब्जी तथा अन्य जरूरत के लिए करेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को इस योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं विजय वार्ड निवासी श्रीमती प्रीति बक्का ने बताया कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए बहुत अच्छी है। इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग घरेलू कार्यों में करने सहित कुछ राशि बचा कर रखेंगी। इस योजना को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल निरूपित करते हुए आड़ावाल निवासी स्वाति राव ने कहा कि महतारी वंदन योजनांतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग वह अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेंगी। आड़ावाल की श्रीमती रुक्मिणी एवं कृष्णादेवी ने भी खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को महतारी वंदन योजना के लिए धन्यवाद दिया।



 उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। योजनांतर्गत आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है और पात्र महिला हितग्राहियों के बैंक खाते में 8 मार्च 2024 को राशि अंतरित की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.