महिला मतदान दल निर्वाचन पूर्ण करा सामग्री जमा करने देर रात तक पहुचने लगी

Updated on 12-02-2025 02:13 PM

कोरबा । कोरबा जिले में आज संपन्न हुये नगरीय निकाय निर्वाचन 2025  के मतदान में मतदाताओं में उत्साह देखा गया। कोरबा नगर निगम की 297 मतदान केंद्रों सहित कुल 425 पोलिंग बूथ में मतदान की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संभालने वाली महिला मतदान अधिकारियों ने मतदान कार्य पूरी जिम्मेदारी एवं कुशलतापूर्वक पूर्ण की।

कोरबा नगर निगम एवं बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में निर्वाचन कार्य की जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाएं मतदान के पश्चात सामग्री लेकर रात्रि 8 बजे से ही आई टी कोरबा में बने स्ट्रांग  रूम लौटने लगी। मतदान पूर्ण करा लौटने वाली महिलाओं ने बताया कि मतदान कराने का उनका अनुभव काफी अच्छा रहा।  चुनाव सामग्री के साथ लौटी महिला मतदान दलों ने बताया कि अपनी भागीदारी निर्वाचन कार्य में निभा कर वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है।  मतदान कराकर लौटती महिला मतदान दलों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। इसी प्रकार  कटघोरा,  छुरीकला व दीपका नगरीय क्षेत्र के महिला मतदान कर्मी  कटघोरा के शासकीस बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं पाली नगर पंचायत के महिला मतदान टीम शासकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में बने स्ट्रांग रूम  में सामग्री लेकर आना प्रारम्भ हो गया था।  ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.