महिला स्व-सहायता समूह ने गौठान से कमाये 3 लाख रुपए

Updated on 30-05-2023 12:06 AM

कांकेर । चारामा विकासखण्ड के ग्राम गितपहर के जय मां शारदे स्व-सहायता समूह की महिलाएं खेती के अलावा अतिरिक्त आमदनी के लिए गौठान में खरीदे गये गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर तथा केंचुआ उत्पादन कर लाभ कमा रही हैं। समूह की महिलाओं ने वर्मी कम्पोस्ट, केंचुआ एवं साग-सब्जी के विक्रय से अब तक 3 लाख 18 हजार रुपए की आमदनी प्राप्त की है।

गोधन न्याय योजना अंतर्गत चारामा विकासखंड के ग्राम गितपहर के गौठान में गोबर की खरीदी की जा रही है और उससे वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को विक्रय किया जा रहा है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाने का कार्य जय मॉ शारदे स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही है। उन्होंने अब तक 605.55 क्विंटल कम्पोस्ट तैयार कर 1 लाख 81 हजार रुपए में 506 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया है। केचुआ विक्रय से उन्हें 1 लाख 37 हजार रुपए की आमदनी प्राप्त हुई है। समूह की महिलाओं द्वारा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के अलावा मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, सब्जी उत्पादन के साथ-साथ केंचुआ विक्रय का कार्य भी किया जा रहा है। इस कार्य में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन भी दी जा रही है।

जय मां शारदे स्व-सहायता समूह की महिलाएं शुरुआत में रुपयों के लेनदेन का कार्य किया करती थीं, जिससे उन्हें ज्यादा आमदनी नहीं हो पाता था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना के अंतर्गत कृषि विभाग के अधिकारियें द्वारा उन्हें गौठान में खरीदे गये गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाने का प्रषिक्षण दिया गया, इसके साथ ही केचुआ उत्पादन के विधि की जानकारी भी दी गई, जिसे अपनाकर समूह की महिलायें अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.