दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से महिलाएं आर्थिक एवं स्वावलंबन की दिशा में बनेंगी आत्मनिर्भर : डॉ. रमन सिंह

Updated on 28-04-2025 10:49 AM

राजनांदगांव ।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 9 महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी हितग्राहियों को ई-रिक्शा मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना श्रम विभाग की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक और स्वावलंबन की दिशा में आत्मनिर्भर बनने के लिए ई-रिक्शा प्रदान किया गया है। दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत प्रत्येक महिला हितग्राहियों को 1 लाख रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा से अब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी और अपने परिवार की सभी जरूरतों पूरा कर पाएंगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने हितग्राहियों से चर्चा की और परिवार में मदद करने कहा। उल्लेखनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिले के ग्राम केसला निवासी गीता यादव, ग्राम पदुमतरा निवासी ललिता, ग्राम धर्मापुर निवासी गायत्री बाई, ग्राम अछोली निवासी नीलम ओझा, ग्राम भंवरमरा निवासी रजनी गुप्ता, रामकृष्ण वार्ड निवासी वर्षा रानी, तिलक वार्ड निवासी किरण बाई, मोतीपुर वार्ड निवासी अनुपा देवांगन, शंकरपुर वार्ड निवासी पुष्पलता देवांगन को ई-रिक्शा प्रदान किया।

श्रम विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत निर्माणी महिला श्रमिकों के स्वरोजगार एवं अपनी परिवार की आय में वृद्धि को बढ़ाने हेतु दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना संचालित की जा रही है। महिला हितग्राहियों द्वारा ई-रिक्शा चलाकर प्रतिदिन 400 रूपए से 600 रूपए तक की आमदनी प्राप्त कर रही है। इस तरह माह में 12 हजार रूपए से 18 हजार रूपए तक की आमदनी हो रही है। परिवार की आय में वृद्धि से परिवार की आर्थिक स्थिति में मदद मिल रही है। जिससे महिलाएं घर का खर्च एवं बैंक की किस्त की राशि भी आसानी से जमा कर लेती है। आमदनी अच्छी होने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। जिले में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत अब तक जिले में 263 महिला हितग्राही लाभान्वित हुए है। साथ ही मुख्यमंत्री ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत अब तक 272 महिला व पुरूष हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा श्रमपदाधिकारी संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.