महतारी वंदन योजना से संवर रही महिलाओं की जिन्दगी

Updated on 05-12-2024 12:31 PM

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना जिले की महिलाओं के लिए कारगर साबित हो रही है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भूमिका निभा रही है। प्रदेश में लागू की गई महतारी वंदन योजना से अनेक माताओं-बहनों को अब छोटी-मोटी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत नहीं आती है। प्रति महीने एक हजार रूपये उनके बैंक खातों में पहुंच रही है। जिससे वह अपनी दैनिक उपयोगी सहित अन्य जरूरत की चीजों में खर्च कर पा रही है। इसी कड़ी में विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत ग्राम मैनपुर खुर्द की लगभग 40 वर्षीय मधु पटेल महतारी वंदन से मिलने वाली राशि का उपयोग सब्जी उत्पादन में करके आजीविका संवर्धन का कार्य कर रही है। मधु पटेल सब्जी उत्पादक कृषक परिवार से है, वह सब्जी बेचकर अपना परिवार का भरण-पोषण करने में मदद करती है। कुछ समय पहले मधु पटेल को अपने घर की बाड़ी में विभिन्न किस्म की सब्जी बोने के लिए बीज की आवश्यकता आन पड़ी, हाथ तंग थे और महंगे बीज खरीदना मुनासिब न था। कई बार कुछ रूपए के लिए उन्हें लंबा इंतजार भी करना पड़ता था। अब जबकि महतारी वंदन योजना से हर महीने खाते में 01 हजार रूपए समय पर मिल जाते हैं। जिससे वह विभिन्न सब्जियों का बीज खरीद लेती है और उससे सब्जी उत्पादन कर अतिरिक्त मुनाफा लेती है।

श्रीमती पटेल ने बताया कि विगत माह महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का आहरण किया है। इस राशि का उपयोग अपने घर के बाड़ी मे सब्जी उत्पादन मे लगायी है और सब्जी को मार्केट मे बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रही है। श्रीमती मधु पटेल ने बताया कि हर महीने महतारी वंदन योजना के राशि का इंतजार रहता है। राशि समय पर खाते में आते ही उन्हें बहुत राहत मिलती है। यह राशि हमारे बड़े काम की होती है। गृहणी व कृषक मधु पटेल को किसी के आगे रूपए के लिए हाथ फैलाने जैसी नौबत नहीं आती है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू किए जाने के बाद हम जैसी महिलाओं के लिए यह वरदान साबित हो रही है। हर महीने खाते में एक हजार की राशि प्राप्त हो जाती है, इससे हम जरूरतें हम पूरी कर लेते हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना लागू किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को बहुत लाभ पहुंचने की बात कही और इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के प्रति आभार भी प्रकट किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.