बुरी तरह घिरे हुए हैं इमरान खान
इमरान खान पाकिस्तान की राजनीति में बुरी तरह से घिरे हुए हैं। पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने तोशाखाना गबन मामले में उन्हें अयोग्य घोषित किया हुआ है। उनके कई लीक ऑडियो क्लिप ने काफी बेइज्जती करवाई हुई है। आसिफ अली जरदारी पर हत्या की साजिश रचने के आरोप में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने उन्हें कोर्ट में घसीटने की चेतावनी दी है। इस बीच चुनाव से पहले उनकी पार्टी के नंबर दो और तीन नेता पर जबरदस्त कानूनी कार्रवाई की गई है। इमरान की सरकार में सूचनी मंत्री रहे फवाद चौधरी पिछले कई दिनों से जेल में हैं। गृह मंत्री रहे शेख रशीद के बंगले पर कानूनी नोटिस मिला हुआ है।
5 अगस्त 2019 को रद्द हुआ था अनुच्छेद 370
भारत सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया था। इस प्रक्रिया को बाकायदा भारतीय संसद से बहुमत के साथ मंजूरी मिली थी। अनुच्छेद 370 से जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा मिला हुआ था। जिससे वहां पर भारतीय कानून पूरी तरह से लागू नहीं होता था। इसे एक देश, दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के नाम से भी जाना जाता था। अनुच्छेद 370 के तहत रक्षा, विदेश और संचार के विषय छोड़कर सभी कानून बनाने के लिए तत्कालीन जम्मू और कश्मीर राज्य की अनुमति जरुरी थी।
