पंचायत में चल रहे प्रधानमंत्री आवास के कार्यों को मिशन मोड में करें : कुणाल दुदावत

Updated on 14-06-2025 01:19 PM

दंतेवाड़ा। संयुक्त कार्यालय भवन के भू-तल स्थित सभा कक्ष में आज कलेक्टर  कुणाल दुदावत द्वारा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के ईई,एसडीओ, सब इंजीनियर,  इंजिनियर एवं तकनीकी सहायक की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में उन्होंने विभाग द्वारा जिले भर में किए जा रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों उसकी अद्यतन प्रगति, कार्य पूर्णता तिथि, अप्रारंभ एवं रुके हुए कार्यो के स्थिति का औचित्यपूर्ण कारण के संबंध में विस्तारपूर्वक समीक्षा किया।

बैठक के सर्वप्रथम कलेक्टर नें कहा कि पंचायत स्तर में चल रहे प्रधानमंत्री आवास के कार्यों को मिशन मोड करते हुए अद्यतन प्रगति लाए, क्योंकि यह योजना ग्रामीण स्तर के हर एक पात्र हितग्राही के पक्के मकान का सपना साकार कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत पंचायतों में बनाए जा रहे, आवासों का भी विभागीय मैदानी अमला समय-समय पर तकनीकी निरीक्षण कर समय पर पूर्ण करने के लिए सरपंचों या ग्राम सचिवों निर्देशित करें। और जितने भी आवास पूर्ण नहीं है,उन हितग्राही ओर गांव के सरपंच,पंच एवं सदस्य की बैठक कर आवास समस्या के निराकरण करने की दिशा में कार्य करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी जितने भी निर्माण कार्य है उनको प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करे।

इसके अलावा उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता विहीन एवं समय पर कार्य न करने वाले कॉन्ट्रेक्टरों को नोटिस जारी कर ब्लैक लिस्ट करें। जो ठेकेदार विभागीय अनुबंध अनुरूप अपने कार्यों को पूर्ण करने में अक्षम साबित हो रहे हैं उनके प्रति किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

बैठक के अंत में उन्होंने कहा कि राज्य शासन की मंशा अनुसार निर्माण कार्यों का गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में निर्मित होना सही मायने में सुशासन का परिचायक है अतः उन्हें अपेक्षा है कि विभाग के आगामी बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा शासकीय उद्यान रोपणी किरन्दुल विकासखंड कुआकोंडा में आवासीय क्वाटर एच टाइप निर्माण कार्य, दुकान सह यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य दंतेवाड़ा, कटेकल्याण छात्रावास में शौचालय मरम्मत एवं बोर खनन कार्य, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जावंगा एजुकेशन सिटी में प्रथम तल में शेड निर्माण कार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुआकोंडा में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य भाग-1, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुआकोंडा में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य भाग-2,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुआकोंडा में सी.सी. सडक निर्माण कार्य भाग-1, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुआकोंडा में सीसी सड़क निर्माण कार्य भाग-2, महतारी सदन निर्माण कार्य दंतेवाड़ा,महतारी सदन निर्माण कार्य कुआकोंडा, महतारी सदन निर्माण कार्य कटेकल्याण, स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम हाई स्कूल भवन पण्डेवार में भवन निर्माण कार्य भाग-एक,स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल भवन पण्डेवार में भवन निर्माण कार्य भाग-दो,स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल भवन गदापाल में भवन निर्माण कार्य भाग-एक,स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम हाई स्कूल भवन गदापाल में भवन निर्माण कार्य भाग-दो, प्री मैट्रिक बालक छात्रावास बड़े बेड़मा में 50 सीटर छात्रावास भवन निर्माण कार्य भाग 1 से 3 तक, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य बचेली,100 सीटर बालक आश्रम निर्माण कार्य सूरनार भाग- 01 से 04 तक,बायोपलॉस्क यूनिट का निर्माण कार्य दतेवाडा भाग-1 से 05 तक सहित अन्य स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यो के सहित अन्य कार्यों के संबंध में कलेक्टर द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के मुख्य कार्यपाल अंभियता  राजीव विजय टडंन, एसडीओ गीदम ,एसडीओ दन्तेवाड़ा, सब इंजिनियर, इंजिनियर, तकनीकी सहायक  सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.